कार मैकेनिक पर हमला, गंभीर घायल

लक्सर : कार मैकेनिक को तीन लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे हरिद्वार के निजी अस्पताल

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jul 2015 08:51 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2015 08:51 PM (IST)
कार मैकेनिक पर  हमला, गंभीर घायल

लक्सर : कार मैकेनिक को तीन लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे हरिद्वार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि लूट की नियत से हमला किया गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है।

जानकारी के अनुसार खानपुर गांव निवासी प्रदीप कार मैकेनिक है। लक्सर में उसकी दुकान है। मंगलवार शाम को वह दुकान बंद कर बाइक से वापस घर लौट रहा था। जब वह बाकरपुर गांव के समीप पहुंचा तो बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया। प्रदीप के विरोध करने पर बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया। सरियों से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस बीच कुछ ग्रामीण वहां आ गए जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। घायल को हरिद्वार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि लूट के इरादे से हमला किया गया। कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। लूट जैसी बात नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी