नारेबाजी कर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

रुड़की : भाजपा मजदूर मोर्चा रुड़की मंडल ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध चंद्रशेखर चौक पर नारेबाजी की व मुख्

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jul 2015 08:14 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2015 08:14 PM (IST)
नारेबाजी कर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

रुड़की : भाजपा मजदूर मोर्चा रुड़की मंडल ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध चंद्रशेखर चौक पर नारेबाजी की व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा और मंडल अध्यक्ष विनीत पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार घोटालों में लिप्त है। हालिया आबकारी घोटाला ही नहीं बल्कि प्रदेश सरकार मजदूरों के शोषण पर भी आमादा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस को जनविरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल है। राज्य में कांग्रेस का पतन निश्चित है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश सेमवाल, जितेंद्र कश्यप, हिमांशु अरोड़ा, राहुल पासवान, अमित कश्यप, प्रदीप पाल, नावेद अली, गौरव पाल, अंकुर पाल, विवेक कश्यप, संजय शर्मा, गौरव पासवान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी