क्षेत्र में मिलवाटी मावे का धंधा करने वाले हुए सक्रिय

संवाद सूत्र, लक्सर: होली नजदीक आते ही मिलावटी मावा का धंधा करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। होली पर मा

By Edited By: Publish:Sun, 01 Mar 2015 04:20 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2015 04:20 PM (IST)
क्षेत्र में मिलवाटी मावे का   धंधा करने वाले हुए सक्रिय

संवाद सूत्र, लक्सर: होली नजदीक आते ही मिलावटी मावा का धंधा करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। होली पर मावा की डिमांड बढ़ने के साथ ही डिलीवरी मावा की सप्लाई तेज हो गई है।

क्षेत्र में मिठाई की दुकानों पर इस्तेमाल के लिए मिलावटी मावा की सप्लाई का क्रम साल भर चलता रहता है, लेकिन त्योहार आते ही मिलावट का धंधा और तेज हो जाता है। अब होली में एक सप्ताह शेष है, लिहाजा एक बार फिर मिलावटी मावा की सप्लाई तेज हो गई है। मिलावटी मावा का धंधा करने वाले रुड़की, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, बिजनौर से यहां माल पहुंचा रहे हैं। बतातें चलें कि मिलावटी मावा दो तरह से तैयार किया जाता है। एक में मिल्क पाउडर, वनस्पति घी और केमिकल की मदद से तैयार किया जाता है। जबकि दूसरे में यूरिया व केमिकल के इस्तेमाल से मावा तैयार किया जाता है। मिलावटी मावा यूं तो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है ही, लेकिन यूरिया, डिटर्जेट तथा केमिकल कई बार घातक भी साबित हो सकता है।

मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बाहर से आने वाले वाहनों पर नजर रखने के अलावा दुकानों से भी सैंपल उठाए जा रहे हैं।

महिमानंद जोशी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी

chat bot
आपका साथी