एसीसी ने अभिलेखों की जांच-पड़ताल

रुड़की: गन्ना समिति इकबालपुर में शुक्रवार को सहायक गन्ना आयुक्त (मुख्यालय) ने अभिलेखों की जांच-पड़ताल

By Edited By: Publish:Sat, 28 Feb 2015 01:06 AM (IST) Updated:Sat, 28 Feb 2015 01:06 AM (IST)
एसीसी ने अभिलेखों की जांच-पड़ताल

रुड़की: गन्ना समिति इकबालपुर में शुक्रवार को सहायक गन्ना आयुक्त (मुख्यालय) ने अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने किसानों के बीमे से जुड़ी पत्रावलियों की मांग की, लेकिन बाबू के छुट्टी पर होने की वजह से जांच नहीं हो पाई।

शुक्रवार को सहायक गन्ना आयुक्त धर्मवीर गन्ना समिति इकबालपुर के कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर सबसे पहले उन्होंने गन्ना समिति की कैश बुक, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के अलावा खाद एवं कीटनाशक आदि के बारे में जानकारी हासिल की। एसीसी के जांच-पड़ताल की जानकारी मिलने के बाद गन्ना समिति के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। इसी बीच सहायक गन्ना आयुक्त ने किसान बीमा से जुड़ी पत्रावलियों के बारे में पूछा तो समिति के अधिकारियों ने जवाब दिया कि संबंधित बाबू के अवकाश पर होने के चलते पत्रावलियां उपलब्ध नहीं है, इस पर उन्होंने कर्मचारी को पत्रावली के साथ मुख्यालय पर भेजने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी