नामित सभासदों को दिलाई शपथ

संवाद सूत्र, लक्सर : शासन की ओर से नगर पंचायत लक्सर में दो सभासद नामित किए गए हैं। शुक्रवार को दोनों

By Edited By: Publish:Fri, 30 Jan 2015 06:08 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jan 2015 06:08 PM (IST)
नामित सभासदों को दिलाई शपथ

संवाद सूत्र, लक्सर : शासन की ओर से नगर पंचायत लक्सर में दो सभासद नामित किए गए हैं। शुक्रवार को दोनों मनोनित सभासदों को शपथ दिलवाई गई।

शासन की ओर से तेजेन्द्र सिंह गिल तथा श्यामपाल सिंह को नगर पंचायत लक्सर में सभासद नामित किया गया है। गौरतलब है कि अभी तक नगर पंचायत में दो ही नामित सभासद सरकार की ओर से मनोनित किए जाते थे। सरकार द्वारा पूर्व में कमल कश्यप, राहुल गर्ग तथा महेन्द्र तोमर तीन सभासद नामित किए थे। अब तेजेन्द्र सिंह गिल तथा श्यामपाल के मनोनयन के बाद नगर पंचायत में नामित सभासदों की संख्या पांच हो गई है। अभी इस संख्या के बढ़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राम सिंह वाल्मीकि ने दोनों नामित सभासदों को शपथ दिलाई। इस मौके पर ईओ एलम दास, राजेन्द्र नाथ, मेंहदी दत्ता, रितेन्द्र तिवारी आदि मौजूद थे।

-

chat bot
आपका साथी