.भाजपाइयों ने एचआरडीए में किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: धार्मिक संपत्तियों, अखाड़ों की जमीन और धर्मशालाओं की अवैध खरीद फरोख्त और उ

By Edited By: Publish:Mon, 22 Dec 2014 08:48 PM (IST) Updated:Tue, 23 Dec 2014 04:43 AM (IST)
.भाजपाइयों ने एचआरडीए में किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: धार्मिक संपत्तियों, अखाड़ों की जमीन और धर्मशालाओं की अवैध खरीद फरोख्त और उसकी आड़ में हो रहे अवैध निर्माण के विरोध में भाजपाइयों ने सोमवार को एचआरडीए में प्रदर्शन कर धरना दिया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी और महामंत्री प्रदीप कालरा ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया हे। शहर में गंगा किनारे नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए व्यावसायिक निर्माण हो रहा है। किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्पित अग्रवाल और पार्षद राजकुमार शर्मा ने कहा कि आम आदमी जब अपना छोटा सा घर बनाता है तो इसी विभाग के अधिकारी दिन में तीन-तीन बार उसका निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं लेकिन बड़े व्यावसायिक निर्माणों पर आंखें मूंदे रहता है। महिला मोर्चा की पूर्व जिला महामंत्री अन्नू कक्कड़ और अनामिका शर्मा ने कहा कि शहर में तमाम धार्मिक संपत्तियां और धर्मशालाएं विज्ञापन देकर बिकने को तैयार है जिस पर भविष्य में व्यावसायिक निर्माण होना तय है। पूर्व मंडल महामंत्री सुरेंद्र चौहान और मंडल उपाध्यक्ष संजीव त्यागी ने कहा कि यदि विभाग की कार्यशैली जल्द नहीं सुधरी तो अधिकारियों को कार्यालय में घुसने नहीं दिया जाएगा। वार्ता में सचिव निधि यादव ने प्रशासन का सहयोग न मिलने का रोना रोया। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रकांत पांडेय, अजीत कुमार, शंकर शर्मा, शिवांगी त्रिपाठी, पूनम चौहान समेत बड़ी तादात में कार्यकर्ता शािमल थे।

नजरअंदाज करने पर भड़के कार्यकर्ता

प्राधिकरण परिसर में धरना दे रहे भाजपा मंडल हरिद्वार के कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर सचिव निधि यादव के वाहन से उतर सीधे कक्ष में चले जाने से कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ता उन्हें घेरने को पीछे भागे लेकिन पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अंदर घुसने से रोक दिया। पदाधिकारियों के दूरभाष पर वार्ता के बाद प्राधिकरण सचिव ने उन्हें प्रतिनिधिमंडल के रूप में वार्ता को आमंत्रित किया।

chat bot
आपका साथी