108 एंबुलेंस का संचालन शुरू नई कंपनी कैंप ने संभाला कार्य

जागरण संवाददाता हरिद्वार 10

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Apr 2019 05:11 PM (IST) Updated:Mon, 29 Apr 2019 05:11 PM (IST)
108 एंबुलेंस का संचालन शुरू नई कंपनी कैंप ने संभाला कार्य
108 एंबुलेंस का संचालन शुरू नई कंपनी कैंप ने संभाला कार्य

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: 108 एंबुलेंस के संचालन का जिम्मा सोमवार से नई कंपनी कैंप ने संभाल लिया है। इससे मरीजों को फौरी तौर पर राहत मिली है। हालांकि खुशियों की सवारी सोमवार को भी खड़ी रही। इससे प्रसूताओं को परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कई प्रसूताएं निजी वाहन से घर गई।

जीवीके ईआरआरआइ कंपनी के चालकों और फील्ड स्टाफ के पिछले कई दिनों से काम न करने से मरीजों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही थी। गंभीर मरीजों और प्रसूताओं को अपने निजी साधन या ऑटो से इलाज के लिए आना पड़ता था। सोमवार से 108 एंबुलेंस वाहनों के संचालन का जिम्मा नई कंपनी कैंप ने संभाल लिया। कंपनी को पांच नई एंबुलेंस हैंड ओवर होने के बाद मरीजों को इलाज के लिए ले लाने ले जाने से उन्हें फौरी तौर पर राहत मिल गई। महिला अस्पताल में रुड़की से मरीज लेकर आए कैंप कंपनी के एंबुलेंस चालक ब्रिजेश ने बताया वह लोग मरीज को सेवाएं दे रहे हैं।

हालांकि अभी भी खुशियों की सवारी का संचालन नई कंपनी को हैंडओवर न होने से महिला अस्पताल में खुशियों की सवारी की दो गाड़ी खड़ी रही। इससे प्रसूताओं को परेशानी हुई। गंभीर स्थिति की प्रसूताओं को 108 एंबुलेंस से लाया तो गया लेकिन प्रसव के बाद डिस्चार्ज होने के बाद प्रसूताएं निजी साधनों से गई।

कैंप कंपनी के जिला समन्वयक दीपेश ने बताया 108 नंबर की पांच एंबुलेंस मिली है जिससे गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जल्द ही और गाड़ियां भी मिल जाएंगी इसके बाद व्यवस्था पूरी तरह सुचारू हो जाएगा।

वहीं कैंप कंपनी के महाप्रबंधक प्रदीप राय ने बताया कि जीवीके से अन्य एंबुलेंस हैंडओवर लिया जा रहा है। खुशियों की सवारी का वर्कआर्डर अभी हमारी कंपनी को नहीं मिला है। इसका निर्णय सरकार करेगी।

chat bot
आपका साथी