सेलाकुई में चेकिग के दौरान गांजा तस्करी में महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता विकासनगर गुरुवार देर शाम सेलाकुई थाने की पुलिस ने सारना नदी के पास चेकिंग के दौरान एक महिला को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफतार किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 09:49 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 09:49 PM (IST)
सेलाकुई में चेकिग के दौरान गांजा तस्करी में महिला गिरफ्तार
सेलाकुई में चेकिग के दौरान गांजा तस्करी में महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, विकासनगर: गुरुवार देर शाम सेलाकुई थाने की पुलिस ने सारना नदी के पास चेकिग के दौरान एक महिला को एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गांजा तस्करी में गिरफ्तार महिला के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सेलाकुई थाने की पुलिस ने नदी में एक ढाबे के पास चेकिग के दौरान पुलिस को एक महिला की गतिविधि पर कुछ शक हुआ। जिस पर दारोगा पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम ने महिला की महिला पुलिस कर्मी से चेकिग कराई तो महिला के पास से एक किलो गांजा बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपित महिला ने अपनी पहचान मंजू देवी पत्नी लक्ष्मण साहनी मूल निवासी बेनीबाद केवरसा थाना गायघाट जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल निवासी शिवनगर बस्ती सेलाकुई के रूप में बताई। पुलिस पूछताछ में महिला ने उन व्यक्तियों के नाम भी बताए, जिन्हें वह गांजा सप्लाई करने जा रही थी। थानाध्यक्ष सेलाकुई ऋतुराज सिंह के अनुसार आरोपित महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी