पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी

वसंत विहार थाना क्षेत्र स्थित गांधी ग्राम संगम विहार में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किसी बात पर उसका पति से विवाद हुआ था।

By BhanuEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2015 01:34 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2015 01:36 PM (IST)
पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी

देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र स्थित गांधी ग्राम संगम विहार में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किसी बात पर उसका पति से विवाद हुआ था।
गांधी ग्राम संगम विहार निवासी सुरेश धीमान फर्नीचर का काम करता है। बताया जा रहा है कि सुबह उसका पत्नी बबिता (45 वर्ष) से किसी बात पर विवाद हुआ था।
जब वह काम पर चला गया तो बबीता ने घर में पंखे से फांसी लगा ली। पड़ोस की कोई महिला जब उनके घर गई तो इसका पता चला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पढ़ें-नसबंदी से इन्कार किया तो पति ने दी पत्नी को ऐसी सजा...

chat bot
आपका साथी