आमजनों की भागीदारी से स्वच्छ होगा घर और शहर: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वच्छता अभियान में आमजनों की भागीदारी जरूरी है। घर, मोहल्ले और शहर की स्वच्छता बिना जन सहयोग के संभव नहीं है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कस्बे में सफाई करते हुए आम लोगों को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में भागीदारी निभाने की अपील की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:24 PM (IST)
आमजनों की भागीदारी से स्वच्छ होगा घर और शहर: मुख्यमंत्री
आमजनों की भागीदारी से स्वच्छ होगा घर और शहर: मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, देहरादून:

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वच्छता अभियान में आमजनों की भागीदारी जरूरी है। घर, मोहल्ले और शहर की स्वच्छता बिना जन सहयोग के संभव नहीं है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कस्बे में सफाई करते हुए आम लोगों को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में भागीदारी निभाने की अपील की।

शुक्रवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के कौलागढ़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान आयोजित हुआ। इस मौके पर अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री रावत ने मौजूद लोगों के साथ सफाई में भागीदारी निभाई। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप भारत बनाने में स्वच्छता को प्राथमिकता में रखने की अपील की। इस मौके पर कैंट विधायक हरबंस कपूर ने भी क्षेत्र के लोगों को पॉलीथिन का उपयोग न करने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डंप करने तथा साफ-सफाई में सहयोग की अपील की। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी सफाई में जुटे। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम और ओएनजीसी ने संयुक्त रूप में किया। इधर, भाजपा आंबेडकर मंडल की तरफ से गांधी पार्क में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्क में सफाई करते हुए भाजपाइयों ने आम लोगों से शहर की सुंदरता बनाए रखने में पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की। मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत पार्क में प्लास्टिक और अन्य कचरा एकत्रित किया गया। इसके अलावा पार्क में लगी महापुरुषों की मूर्तियां भी साफ की गई। लोगों को कूड़े को निर्धारित स्थानों पर डालने की अपील की। इस मौके पर राजपुर रोड विधायक खजान दास, वार्ड की अध्यक्ष नीरू वोहरा, हरीश डोरा, विपुल, सुनील शर्मा, विमला गौड़, ममता गर्ग, पवन त्रिपाठी, पवन अग्रवाल, अनुप गोयल अनिता गर्ग, शारदा, रुक्मिणी तथा कौलागढ़ में अमिता सिंह, उदय सिंह पुंडीर, शारदा गुप्ता, रमेश काला, राजेंद्र सोम, बबलू बंसल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी