पेयजल समस्या का जल्द समाधान करे जल संस्थान

विकासनगर हरबर्टपुर में पेयजल की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकत्र्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल जल संस्थान के अधिकारियों से मिलकर समस्या से अवगत कराया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 08:46 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 08:46 PM (IST)
पेयजल समस्या का जल्द समाधान करे जल संस्थान
पेयजल समस्या का जल्द समाधान करे जल संस्थान

संवाद सहयोगी, विकासनगर: हरबर्टपुर में पेयजल की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकत्र्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जल संस्थान के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने पेयजल आपूर्ति में आ रही दिक्कत को सुधारने के लिए संस्थान के अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाही की मांग की।

भाजपा हरबर्टपुर मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी संजय भंभौरिया व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव रोहिला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जल संस्थान के अवर अभियंता बीएस रावत को हरबर्टपुर के आदर्श विहार क्षेत्र में पेयजल की किल्लत के संबंध में जानकारी दी। संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराया और समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कार्यकत्र्ताओं ने नगर के अन्य क्षेत्रों में की जा रही पानी की आपूर्ति के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी हासिल की। जल संस्थान के अवर अभियंता बीएस रावत ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में सुशील कुमार, जबरदीन, मनीष शर्मा, राजेंद्र यादव, देवेंद्र चाहर, साधुराम उपाध्याय, पुनीत शर्मा, सुनीता, शहनाज, मोनिका शर्मा, आभा यादव, राखी, रीना शर्मा आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी