नई ऊर्जा का संचार करता है गंगा का आचमन: विवेक

सोमवार को बॉलीवुड के सिने अभिनेता विवेक ओबराय परिवार समेत ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचे। यहां उन्होंने परमार्थ घाट पर गंगा आरती भी की।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 26 Dec 2016 09:06 PM (IST) Updated:Tue, 27 Dec 2016 04:00 AM (IST)
नई ऊर्जा का संचार करता है गंगा का आचमन: विवेक

ऋषिकेश, [जेएनएन]: बॉलीवुड के सिने अभिनेता विवेक ओबराय पत्नी व बच्चों के साथ गंगा के सानिध्य में पहुंचे हैं। उन्होंने यहां परमार्थ निकेतन में सांध्यकालीन गंगा आरती में शिरकत कर गंगा की निर्मलता व स्वच्छता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

सोमवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे प्रसिद्ध सिने अभिनेता विवेक ओबराय ने आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज से मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने आश्रम परिवार द्वारा संचालित किए जा रहे स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान की जानकारियां भी प्राप्त की। आश्रम परिवार के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हम सुरक्षित रहें, इससे पहले जरूरी है कि हम पर्यावरण की सुरक्षा करें।

पढ़ें:-उत्तराखंड में मौसम के तेवरों से विराट-अनुष्का होटल में कैद

ऊर्जावान प्रतिभाएं मिलकर स्वच्छता के प्रति सामान्य जन को जागृत करने के आंदोलन में सहयोग प्रदान करें तो स्वच्छता भारत का सपना अवश्य पूरा होगा। स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि यदि देश के हर वर्ग का हर व्यक्ति अपने-अपने स्तर पर प्रयास करे तो स्वच्छ और हरित भारत बनने में देर नहीं लगेगी।

उन्होंने परमार्थ घाट पर गंगा आरती भी की।

पढ़ें:-बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी गढ़वाली फिल्म में दिखाएंगी जलवा

इस दौरान उनकी धर्मपत्नी प्रियंका ओबराय, पुत्र विवान, पुत्री अम्या, बहन मेघना, जीजा अमित, अर्जन आदि ने भी गंगा आरती में भाग लिया। अभिनेता विवेक ओबराय ने कहा कि गंगा जल के आचमन से अपार शांति व ऊर्जा का संचार होता है।

छुट्टियां मनाने दून पहुंचे विराट और अनुष्का, देखें तस्वीरें

chat bot
आपका साथी