विजयदशमी पर्व की राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है।

By BhanuEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2015 01:33 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2015 01:35 PM (IST)
विजयदशमी पर्व की राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह हमें स्मरण कराता है कि सत्य की हमेशा विजय होती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मिलजुल कर यह पर्व मानने का आह्वान किया है।
पढ़ें-महाष्टमी पर नयना देवी मंदिर में उमड़े भक्त

chat bot
आपका साथी