Uttarakhand Weather: पहाड़ों में आंशिक बादल, मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप; कल से करवट बदल सकता है मौसम

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। मौसम विभाग की ओर से आज शाम से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों के डेरा डालने की आशंका जताई गई है। जबकि गुरुवार से प्रदेशभर में वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। गुरुवार से तीन दिन प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है।

By Vijay joshi Edited By: Nirmala Bohra Publish:Wed, 27 Mar 2024 07:41 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2024 07:41 AM (IST)
Uttarakhand Weather: पहाड़ों में आंशिक बादल, मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप; कल से करवट बदल सकता है मौसम
Uttarakhand Weather: गुरुवार से तीन दिन प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है।

HighLights

  • होली पर प्रदेशभर में खिली रही चटख धूप

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। होली पर प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम में चटख धूप खिली रही।

अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से आज शाम से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों के डेरा डालने की आशंका जताई गई है। जबकि, गुरुवार से प्रदेशभर में वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं।

होली पर दून में चटख धूप खिली रही

सोमवार को होली पर दून में चटख धूप खिली रही और पारा भी सामान्य से अधिक रहा। इसके बाद मंगलवार को भी दिनभर मौसम शुष्क रहा। हालांकि, शाम को आंशिक बादल मंडराने लगे। सुबह-शाम हल्की हवाएं भी चलती रहीं। चोटियों पर वर्षा के आसार बने हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और चटख धूप खिलने के आसार हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं।

गुरुवार से तीन दिन प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि, निचले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा व ओलावृष्टि होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शहर, अधिकतम, न्यूनतम देहरादून, 30.2, 16.2 ऊधमसिंह नगर, 31.0, 13.4 मुक्तेश्वर, 21.9, 9.0 नई टिहरी, 21.6, 10.1

chat bot
आपका साथी