Uttarakhand weather update: रिमझिम वर्षा के साथ मानसून भी करेगा स्वतंत्रता दिवस का स्वागत, हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

रविवार सुबह से प्रदेश के अधिकांश जनपदों में तेज धूप खिली रही। देहरादून में दोपहर करीब तीन बजे रायपुर मालदेवता जाखन चकराता रोड आदि क्षेत्रों में वर्षा शुरू हुई। इसके बाद साढ़े चार बजे से पटेलगनर कारगी चौक आइएसबीटी मोहब्बेवाला रिस्पना पुल नेहरूआदि क्षेत्र में वर्षा शुरू हो गई।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 09:28 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 09:28 PM (IST)
Uttarakhand weather update: रिमझिम वर्षा के साथ मानसून भी करेगा स्वतंत्रता दिवस का स्वागत, हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना
Uttarakhand weather update उत्तराखंड में मानसून भी रिमझिम वर्षा के साथ आज (सोमवार को) स्वतंत्रता दिवस का स्वागत करेगा।

जागरण संवाददाता, देहरादून : Uttarakhand weather update उत्तराखंड में मानसून भी रिमझिम वर्षा के साथ आज (सोमवार को) स्वतंत्रता दिवस का स्वागत करेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

देहरादून में दोपहर करीब तीन बजे कई क्षेत्रों में वर्षा

रविवार सुबह से प्रदेश के अधिकांश जनपदों में तेज धूप खिली रही। देहरादून में दोपहर करीब तीन बजे रायपुर, मालदेवता, जाखन, चकराता रोड आदि क्षेत्रों में वर्षा शुरू हुई। इसके बाद साढ़े चार बजे से पटेलगनर, कारगी चौक, आइएसबीटी, मोहब्बेवाला, रिस्पना पुल, नेहरू कालेनी आदि क्षेत्र में वर्षा शुरू हो गई।

अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक

जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मसूरी में 42.5 मिमी व ऋषिकेश में 48.1 मिमी वर्षा

मसूरी में 42.5 मिमी व ऋषिकेश में 48.1 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। उधर, रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ हाईवे बांसवाड़ा में मलबा आने से पांच घंटे बंद रहा।

चमोली के जोशीमठ-मलारी हाईवे चार घंटे रहा बंद

चमोली जिले में भी जोशीमठ-मलारी हाईवे दोपहर करीब चार घंटे सरधार के पास बंद हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को प्रदेशभर में अधिकतर स्थानों पर मध्यम से हल्की वर्षा होने की संभावना है।

सात दिवसीय वेद प्रचार आज से

कोटद्वार: आर्य समाज की 96वें वर्षगांठ पर सोमवार से वेद प्रचार महोत्सव शुरू होगा। 20 अगस्त तक चलने वाले महोत्सव के दौरान यज्ञ, भजन व प्रवचन कार्यक्रम होंगे। आर्य समाज के प्रधान राजेंद्र ग्रोवर ने कहा कि आर्य समाज मंदिर के सभागार में सुबह व शाम के वक्त प्रचार महोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा। 21 अगस्त को पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम में हरिद्वार से आचार्य शैलेश मुनि, ज्वालापुर से भजनोपदेशका निकिता आर्य भजन-कीर्तनों की प्रस्तुति देंगे।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के डा. विजय प्रकाश श्रीवास्तव बने परीक्षा नियंत्रक, शोध एवं शिक्षण कार्य में 29 वर्ष का अनुभव

chat bot
आपका साथी