Uttarakhand Weather Update: दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालांकि ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 20 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर हो गया है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:29 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:29 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालांकि ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। देहरादून में न्यूनतम तापमान सामान्यत: 12 डिग्री सेल्सियस होता है, जिससे कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 20 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर हो गया है। ऐसे में स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा रहता है। इधर, मौसम विभाग ने सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश की आशंका जताई है।

प्रदेश में चटख धूप से साथ पारे में इजाफा हो रहा है। मैदानों में धीरे-धीरे भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि, रात के समय अब भी हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। इसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम

देहरादून     35.2     14.8

उत्तरकाशी   32.0     12.2

मसूरी       23.0     11.0

टिहरी       24.6     12.4

हरिद्वार      37.1     11.4    

जोशीमठ    22.3     08.1

पिथौरागढ़   23.6     09.4

अल्मोड़ा    30.5     08.3

मुक्तेश्वर    22.0     09.4  

नैनीताल     25.6     16.0

यूएसनगर    36.0    08.5

चम्पावत     24.5    11.0

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर दिया दगा

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी