Uttarakhand Rains : देर रात से पहाड़ों पर बारिश, ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा के निकट, कई घरों में घुसा पानी

Uttarakhand Rains शुक्रवार की रात से मूसलधार वर्षा (Heavy Rain in Uttarakhand) होus से गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक ऋषिकेश में गंगा का चेतावनी लेबल 339.50 है।

By Nirmala BohraEdited By: Publish:Sat, 20 Aug 2022 07:20 AM (IST) Updated:Sat, 20 Aug 2022 07:20 AM (IST)
Uttarakhand Rains : देर रात से पहाड़ों पर बारिश, ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा के निकट, कई घरों में घुसा पानी
Uttarakhand Rains : गंगा के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गई। जागरण

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : Uttarakhand Rains : ऋषिकेश नगर तथा आसपास क्षेत्र सहित पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार की रात से ही मूसलधार वर्षा (Heavy Rain in Uttarakhand) हो रही है। जिससे गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में आरती स्थल तक गंगा नदी का पानी पहुंच गया है। यहां आपदा प्रबंधन दल अलर्ट मोड पर है।

ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी भी उफान पर है। ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा से करीब 25 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

ढाल वाला क्षेत्र में नाले के ऊफान पर आने से कई बाइक बहीं

शुक्रवार को हालांकि दोपहर से ही रुक रुक कर वर्षा हो रही थी। शाम होते ही वर्षा तेज हो गई। रात को लगातार वर्षा होती रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। विद्युत आपूर्ति पर भी इसका असर पड़ा है।

ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी गंगा में आकर मिलती है। ढाल वाला क्षेत्र में जंगल से आने वाले नाले में ऊफान आने के बाद मुख्य मार्ग पर भारी पानी आ गया था। जिसमें कई बाइक बह गई थी।

गंगा के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गई

मौसम को देखते हुए प्रशासन की ओर से गंगा और उसकी सहायक नदियों के तट क्षेत्र में रहने वाले लोग हो अलर्ट कर दिया था। गंगा के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक ऋषिकेश में गंगा का चेतावनी लेबल 339.50 है। शनिवार की सुबह 6:00 बजे गंगा 339.25 यानी चेतावनी देखा से मात्र 25 सेंटीमीटर नीचे रह गई थी।

सौंग, सुसवा और जाखन नदी के जल स्तर में भी वृद्धि

उधर रायवाला और श्यामपुर क्षेत्र में भी लगातार हो रही वर्षा से नेपाली फार्म और ठाकुरपुर क्षेत्र के कई घरों में पानी घुस गया। यहां सौंग, सुसवा और जाखन नदी के जल स्तर में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि स्थानीय पुलिस आपदा प्रबंधन दल और तहसील की टीम को अलर्ट किया गया है। सभी जगह से रिपोर्ट ली जा रही है।

बस्ती में फंसे 81 लोग का पुलिस ने किया रेस्क्यू

थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत तपोवन के समीप बीती रात भारी वर्षा के कारण सपेरा बस्ती के समीप नाले में उफान आ गया। जिस कारण यहां बड़ी संख्या में लोग फंस गए। पुलिस ने आपदा प्रबंधन दल की मदद से 81 लोगों को सुरक्षित बस्ती से निकालकर अन्य स्थान पर पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी