Uttarakhand Lockdown: पुलिस की सख्ती के बाद भी बाज नहीं आ रहे लोग, उल्लंघन में 14 गिरफ्तार

लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सख्ती के बाद भी कई लोग बाज नहीं आ रहे हैं। लॉकडाउन उल्लंघन में विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 07:14 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 07:14 PM (IST)
Uttarakhand Lockdown: पुलिस की सख्ती के बाद भी बाज नहीं आ रहे लोग, उल्लंघन में 14 गिरफ्तार
Uttarakhand Lockdown: पुलिस की सख्ती के बाद भी बाज नहीं आ रहे लोग, उल्लंघन में 14 गिरफ्तार

विकासनगर(देहरादून), जेएनएन। पछवादून में लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सख्ती के बाद भी कई लोग बाज नहीं आ रहे हैं। लॉकडाउन उल्लंघन में विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। वहीं, एमवी एक्ट के तहत कुल तीन वाहनों को सीज करने के साथ 21 के चालान भी काटे।

पुलिस अधीक्षक देहात पदमेंद्र डोभाल ने पछवादून में भ्रमण कर पुलिस द्वारा असहाय, गरीबों और मजदूरों को बांटी जा रहे राशन, खाने की व्यवस्था देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं, नगर पालिका प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान पूरे नगर में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। पछवादून के विकासनगर, कालसी, सहसपुर और सेलाकुई थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराने को पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सख्ती बरत रहे हैं। एसडीएम सौरभ असवाल, तहसीलदार आकांक्षा वर्मा, एसपी देहात पदमेंद्र डोभाल और नायब तहसीलदार पंचम सिंह नेगी आदि ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाएं जांची। 

कालसी थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने दो लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली क्षेत्र में बेवजह घूमते दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए एसएसआइ गिरीश नेगी, चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी व दारोगा हिमानी चौधरी ने 18 वाहनों के चालान काटे और कार समेत दो वाहनों को सीज किया। कोतवाली की पुलिस ने उल्लंघन पर 11 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, सहसपुर थानाध्यक्ष एएसपी विशाखा अशोक ने सहसपुर में एक वाहन को सीज किया और तीन वाहनों के चालान काटे। सहसपुर पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में एक युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया।

वहीं, पुलिस क्षेत्रधिकारी भूपेंद्र धोनी के अनुसार लॉकडाउन और मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की ओर से विशेष रूप से सख्ती बरती जा रही है। मेडिकल सेवा या अन्य आवश्यक कार्य से जाने वालों को ही छूट दी जा रही है।

विकासनगर क्षेत्र में बढ़ी ठेलीवालों की संख्या

लॉकडाउन के चलते इन दिनों काम-काज पूरी तरह ठप है। ऐसे में कई क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिक फल व सब्जियों की ठेली लगाना शुरू कर दिए हैं। पालिका में पंजीकृत न होने के कारण ऐसे ठेलीवालों की पहचान भी नहीं की जा सकती है। ठेलीवालों की संख्या में इजाफा होने के बाद पालिका प्रशासन ने पंजीकृत कुल 170 ठेलीवालों की सूची कोतवाली पुलिस को सौंपी है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: ऋषिकेश में नियमों की धज्जियां उड़ाने पर 17 लोग गिरफ्तार

दरअसल, लॉकडाउन में सिर्फ आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की दुकानें ही खुल रही हैं। ऑटोमोबाइल सर्विस, सैलून, राजगीर या कारपेंटर आदि का काम करने वालों के सामने बेरोजगारी का संकट उत्पन्न हो गया है। इस परिस्थिति में यह कामगार श्रमिक फल औ सब्जी की ठेली लगाकर मोहल्लों में घूमना शुरू कर दिए हैं। ठेलीवाले मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। पालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा व अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने पंजीकृत की सूची पुलिस को सौंपी है।

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में सामूहिक नमाज अदा करने के मामले में पुलिस ने दस लोगों को किया गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी