राज्य गठन के 15 साल बाद उत्तराखंड को मिला अपना राज्य गीत

राज्य बनने के 15 साल बाद उत्तराखंड को अपना राज्य गीत मिल गया। आज मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में इस गीत को राज्य को समर्पित किया गया।

By BhanuEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2016 01:57 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 01:59 PM (IST)
राज्य गठन के 15 साल बाद उत्तराखंड को मिला अपना राज्य गीत

देहरादून। राज्य बनने के 15 साल बाद उत्तराखंड को अपना राज्य गीत मिल गया। आज मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में इस गीत को राज्य को समर्पित किया गया।
संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने इस गीत का प्रस्तुतिकरण किया। हेमंत बिष्ट के लिखे इस गीत को नरेंद्र सिंह नेगी ने स्वर दिए हैं।
इसमें उत्तराखंड की छवि को प्रदर्शित किया गया। इसमें धार्मिक स्थल बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड, गंगा, यमुना का जिक्र है, तो राज्य आंदोलनकारियों की भूमिका को भी समावेश किया गया है। साथख ही इसमें चंद्र सिंह गढ़वाली, माधो सिंह, तीलू रौतेली के बलिदान की गाथा भी है। हाल ही में कैबिनेट ने राज्य गीत को मंजूरी दी थी।
पढ़ें-कैलास मानसरोवर यात्रा हुई आसान, 54 किमी की पैदल दूरी हुई कम, पढ़ें खबर

chat bot
आपका साथी