कांग्रेस भाजपा समेत दूसरे दलों से आए नेताओं पर भी मेहरबान, जानिए किसे कहां से उतारा गया मैदान में

Uttarakhand Election 2022 कांग्रेस ने पूर्व मंत्री यशपाल आर्य (Yashpal Arya) समेत चार नेताओं पर भरोसा जताया है। यद्यपि प्रत्याशियों की सूची में पूर्व मंत्री डा हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) और उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं (Anukriti Gusain)को जगह नहीं मिल पाई है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 08:50 AM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 08:50 AM (IST)
कांग्रेस भाजपा समेत दूसरे दलों से आए नेताओं पर भी मेहरबान, जानिए किसे कहां से उतारा गया मैदान में
Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस हाल ही में एंट्री करने वाले नेताओं पर भी मेहरबान।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची में उन नेताओं को भी महत्व दिया गया है, जो कुछ समय पहले भाजपा छोड़कर पार्टी में आए हैं। इस कड़ी में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री यशपाल आर्य (Yashpal Arya) समेत चार नेताओं पर भरोसा जताया है। यद्यपि, प्रत्याशियों की सूची में पूर्व मंत्री डा हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) और उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं (Anukriti Gusain)को जगह नहीं मिल पाई है। ये बात अलग है कि पार्टी ने लैंसडौन सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। हरक अपनी पुत्रवधू अनुकृति के लिए लैंसडौन सीट से ही टिकट मांग रहे हैं।

चुनाव की घोषणा से कुछ समय पहले पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य ने भाजपा का दामन झटकते हुए कांग्रेस में घर वापसी कर ली थी। कांग्रेस ने दोनों को उन्हीं सीटों पर टिकट दिए हैं, जिनसे वे 2017 में चुनाव लड़े थे। इसी तरह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व विधायक मालचंद और उत्तरकाशी जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे दीपक बिजल्वाण को भी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही कांग्रेस की प्रत्याशियों की सूची को लेकर नजरें एक दिन पहले कांग्रेस में वापसी करने वाले पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के टिकट पर भी टिकी हुई थीं।

हरक सिंह पिछली बार कोटद्वार सीट से जीते थे, जहां पार्टी ने परंपरागत रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को उतारा है। ऐसे में यदि हरक सिंह चुनाव लड़ते हैं तो उनकी सीट कौन सी होगी, इस पर नजरें टिकी हुई हैं। साफ है कि इस सबके चलते पूर्व मंत्री हरक सिंह और उनकी पुत्रवधू का टिकट को लेकर इंतजार बढ़ गया है।

जानिए किसे कहां से टिकट

क्र.संख्या सीट प्रत्याशी
1. बाजपुर यशपाल आर्य
2. नैनीताल संजीव आर्य
3. पुरोला मालचंद
4. यमुनोत्री दीपक बिजल्वाण

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की पहली लिस्ट में हरक सिंह, अनुकृति के साथ ही इस दिग्गज का नाम नहीं, कहां से लड़ेंगे चुनाव सस्पेंस बरकरार

chat bot
आपका साथी