पंजाब के सियासी घटनाक्रम पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, सुरक्षा को लेकर दिए बयान को भी बनाया मुद्दा

प्रदेश की भाजपा सरकार और संगठन ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पर जो सवाल खड़े किए हैं वह सोचनीय विषय है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 03:03 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 03:03 PM (IST)
पंजाब के सियासी घटनाक्रम पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, सुरक्षा को लेकर दिए बयान को भी बनाया मुद्दा
पंजाब के सियासी घटनाक्रम पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। पंजाब के सियासी घटनाक्रम को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार और संगठन ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पर जो सवाल खड़े किए हैं, वह सोचनीय विषय है। साथ ही जिस तरह से देश की सुरक्षा को लेकर बयान दिया गया, वह बताता है कि कांग्रेस पार्टी किस ओर जा रही है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में अनुसूचित जाति के वोट बैंक पर डाका डालने की कोशिश कर रही है। यह कांग्रेस की पुरानी आदत है, वह समझती है कि दो चार माह के लिए अनुसूचित जाति का मुख्यमंत्री बनाने से सारा वोट बैंक उसका हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह कह चुकी है कि चार माह बाद चुनाव लड़ाया जाएगा तो नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लड़ाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस का नेतृत्व परिवर्तन उसका अंदरूनी मसला है, लेकिन उसका अनुसूचित जाति प्रेम का आडंबर भी उजागर हो गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पंजाब के घटनाक्रम से साफ है कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जो हुआ वह पहले से तय था। जलियांवाला बाग पर कैप्टन अमङ्क्षरदर सिंह की टिप्पणी से राहुल गांधी नाराज थे। तभी ये तय हो गया था कि कैप्टन को हटाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत ने कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत पर फिर निशाना साधा। हरक के अनुसार हरीश रावत के पंजाब का प्रभारी बनने के वक्त उन्होंने कहा था कि रावत ने उत्तराखंड में तो खंड-खंड कर दिया और पंजाब को भी करेंगे। अब यह बात सही साबित हो गई है।

राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में हो बढ़ोतरी

भाजपा नेता एवं पूर्व दायित्वधारी अजेंद्र अजय ने उत्तराखंड राज्य आंदोनकारियों की पेंशन बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान यह मसला प्रमुखता से रखा। इसके साथ ही चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं की तरफ भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस संबंध में बोर्ड के एसीईओ की अध्यक्षता में समिति गठित करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल बोले, जन आशीर्वाद नहीं, भाजपा को निकालनी चाहिए प्रायश्चित यात्रा: गोदियाल

भाजपा नेता अजेंद्र के अनुसार उन्होंने प्रदेश के राजकीय हाईस्कूलों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों को प्रधानाचार्य सेवा नियमावली के अनुरूप अर्हता अवधि में शिथिलीकरण का लाभ देते हुए प्रधानाचार्य पदों पर नियुक्ति देने की मांग भी उठाई। इसके अलावा उन्होंने रुद्रप्रयाग जिले से संबंधित विभिन्न मांगों की तरफ भी मुख्यमंत्री का ध्यान खींचा। उन्होंने कालीमठ घाटी में पर्यटन व तीर्थाटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए फाटा से रैल गांव होकर चौमासी तक मोटर मार्ग का निर्माण कराने, कालीमठ घाटी में प्रस्तावित चिलोंड मोटर मार्ग पर पुल निर्माण के लिए प्रथम चरण की धनराशि स्वीकृत का आग्रह भी किया। 

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Politics: ऋषिकेश विधानसभा में कांग्रेस ने शुरू किया सदस्यता अभियान, जानिए क्‍या बोले प्रीतम सिंह

chat bot
आपका साथी