उत्‍तराखंड को मिली 50 हजार कोवैक्सीन और 3500 रेमडेसिवीर

लगातार कोरोना संक्रमण से जूझ रहे प्रदेश के लिए एक राहत भरी खबर है। प्रदेश को केंद्र से अब कोविशील्ड के बाद को वैक्सीन की भी 50 हजार डोज मिल गई हैं। इसके साथ ही केंद्र ने प्रदेश को 13575 रेमडेसिवीर देने की भी स्वीकृति दी है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:51 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 10:58 PM (IST)
उत्‍तराखंड को मिली 50 हजार कोवैक्सीन और 3500 रेमडेसिवीर
केंद्र से उत्‍तरखंड को 13500 रेमडेसिविर इंजेक्शन का स्टॉक आवंटित हुआ है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: लगातार कोरोना संक्रमण से जूझ रहे प्रदेश के लिए एक राहत भरी खबर है। प्रदेश को केंद्र से अब कोविशील्ड के बाद को वैक्सीन की भी 50 हजार डोज मिल गई हैं। इसके साथ ही केंद्र ने प्रदेश को 13575 रेमडेसिवीर देने की भी स्वीकृति दी है। इसके तहत 3500 इंजेक्शन की खेप उत्तराखंड पहुंच चुकी है। प्रदेश में इस समय कोरोना की वैक्सीन लगाने का काम तेजी से चल रहा है। एक मई से 18 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है।

इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने कोविशील्ड के साथ ही कोवैक्सीन की डोज भी उपलब्ध कराई है। यह जानकारी देते हुए प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डा. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश सरकार भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट से मांग कर रही है। आगे चलकर जो तीसरी वैक्सीन बाजार में आ रही है, उसे भी लिया जाएगा। मकसद यह कि लोग अपनी इच्छा से कोई भी वैक्सीन लगा सकते हैं। उन्हाेंने बताया कि भारत सरकार से प्रदेश को 13575 रेमडेसिवीर इंजेक्शन मिल रहे हैं। इनमें से 3500 पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को 500 और मिल जाएंगे। 30 अप्रैल तक सारी वैक्सीन मिल जाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों को कहा गया है कि वे भी अपनी खरीद की मांग आगे बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें- रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी, शिकायतों पर प्रशासन की टीम ने मेडिकल पर मारा छापा

राज्य सरकार उन्हें इसे जल्द दिलाने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि इसकी खरीद के लिए सचिव उद्योग सचिन कुर्वे को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मकसद यह है कि यह इंजेक्शन बाजार और अस्पताल, दोनों जगह उपलब्ध रहे। सरकार द्वारा इसे शुक्रवार से वितरित करना शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि आगे से रेमडेसिवीर की कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- मुनिकीरेती के शीशमझाड़ी के एक घर में मिले 12 कोरोना संक्रमित

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी