ऊषा नागलिया के सिर सजा तीज क्वीन का ताज, विजेताओं को मिले ब्यूटी प्रोडक्ट्स

तीज महोत्सव कार्यक्रम में 40 से 60 आयु वर्ग में ऊषा नागलिया 60 से अधिक आयु वर्ग में मोहिनी मेहता और अतिथि वर्ग में सपना गोयल को तीज क्वीन चुना गया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 27 Jul 2019 03:30 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jul 2019 03:30 PM (IST)
ऊषा नागलिया के सिर सजा तीज क्वीन का ताज, विजेताओं को मिले ब्यूटी प्रोडक्ट्स
ऊषा नागलिया के सिर सजा तीज क्वीन का ताज, विजेताओं को मिले ब्यूटी प्रोडक्ट्स

देहरादून, जेएनएन। वेस्ट लेडीज क्लब ऑफ दून की ओर से हुए तीज महोत्सव कार्यक्रम में 40 से 60 आयु वर्ग में ऊषा नागलिया, 60 से अधिक आयु वर्ग में मोहिनी मेहता और अतिथि वर्ग में सपना गोयल को तीज क्वीन चुना गया। वहीं, विजेताओं को ब्यूटी प्रोडक्ट्स दिए गए।  

सहारनपुर रोड स्थित होटल एलईसी में शुक्रवार को तीज महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष छाया शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुप्रसिद्ध गायिका शम्मी कक्कड़ के मधुर संगीत के साथ हुआ। इस दौरान प्रियांशी थापा ने बॉलीवुड गीतों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों में किया गया। समापन पर विजेताओं को ओलिविया ब्यूटी प्रोडक्टस की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में वीएलसीसी से पूजा और राजलिसी रहीं। तीज महोत्सव में मीडिया प्रभारी सारिका प्रधान, ममता जैन, संगीता जैन, लता सिंघल, रमा गोयल, दीपिका दत्ता, मंजू जैन, राजेश्वरी जैन, मोहिनी मेहता आदि मौजूद रहे। 

इनके सर सजा तीज क्वीन का ताज 

-40 से 60 आयु वर्ग में ऊषा नागलिया प्रथम, रश्मि अग्रवाल द्वितीय और सुमन नागलिया तीसरे स्थान पर रहीं। 

-60 से अधिक आयु वर्ग में मोहिनी मेहता प्रथम, भूपेंद्र भरतरी द्वितीय और रंजना रस्तोगी तीसरे स्थान पर रहीं। 

-अतिथि वर्ग में सपना गोयल प्रथम और अंजू दूसरे स्थान पर रहीं। 

नेहा, बबिता, प्रमिला बनीं हरियाली तीज क्वीन 

भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से शुक्रवार को होटल वायसरॉय इन में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ सोनल वर्मा की ओर से की गई गणेश वंदना से हुई। महोत्सव में 35 साल से कम में नेहा गुप्ता, 35-55 आयु वर्ग में बबिता गोयल, 55 से अधिक आयु वर्ग में प्रमिला अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। 

महोत्सव में संघ की वरिष्ठ महिला सदस्यों ने 'आया सावन झूमके' पर पर मनमोहक प्रस्तुति दी। सुरभि म्यूजिक इंस्टीट्यूट के कलाकारों ने लोकगीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

महिला कार्यकारिणी की अरुण लता, अनु गोयल, सीमा राजवंशी, दीपा, रुचि, निधि, चारू ने हरियाली तीज के स्वागत में गीत गाया। बीना अग्रवाल के कनक कला केंद्र के कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य पेश किए। सोनिया गोयल ने बहू के साथ और अंकिता ने भी शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। प्रख्यात गायिका सोनिया आंनद ने तीज के गीत गाए। 

इस दौरान रमा गोयल, मिथलेश गर्ग, मीनाक्षी अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, रीता गोयल, सीमा गोयल, निधि अग्रवाल, आभा गोयल, पदमा गोयल, रुचि अग्रवाल, संगीता गर्ग, चारू गोयल, रीनू गुप्ता, वंदना अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, आरपी गोयल, संजय गर्ग, राजेश सिंघल, एमपी गुप्ता, अनिल गोयल, संजय अग्रवाल, आरएस गोयल, संजीव गुप्ता आदि मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: देहरादून और मसूरी में हो रही वेब सीरिज पेशावर की शूटिंग, स्कूल में हमले की है कहानी

यह भी पढ़ें: बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट हुईं दून की शिवांगी जोशी Dehradun News

यह भी पढ़ें: नए गीत के साथ जल्द सामने आएंगी अभिनेत्री रूप दुर्गापाल

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी