अनलॉक-1 में टूटने लगी लॉकडाउन की मर्यादा

लॉकडाउन में दो माह तक बाजार बंद रहे इस बीच कुछ आवश्यक सेवाओं को ही सीमित समय के लिए खोलने की अनुमति थी। इस पाबंदी के चलते दो माह तक बाजार सुनसान नजर आए। मगर अनलॉक-1 में बाजार खुलने के साथ ही लॉकडाउन में बनी मर्यादाएं भी टूटने लगी हैं। बाजार में फिर से सड़कों पर दुकानों का सामान सजने लगा है जिससे सड़कों का दम भी घुटने लगा है। जिससे जाम की समस्या खड़ी हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 03:00 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 06:13 AM (IST)
अनलॉक-1 में टूटने लगी लॉकडाउन की मर्यादा
अनलॉक-1 में टूटने लगी लॉकडाउन की मर्यादा

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :

लॉकडाउन में दो माह तक बाजार बंद रहे, इस बीच कुछ आवश्यक सेवाओं को ही सीमित समय के लिए खोलने की अनुमति थी। इस पाबंदी के चलते दो माह तक बाजार सुनसान नजर आए। मगर, अनलॉक-1 में बाजार खुलने के साथ ही लॉकडाउन में बनी मर्यादाएं भी टूटने लगी हैं। बाजार में फिर से सड़कों पर दुकानों का सामान सजने लगा है, जिससे सड़कों का दम भी घुटने लगा है। जिससे जाम की समस्या खड़ी हो रही है।

कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए 22 मार्च को जनता क‌र्फ्यू के साथ प्रदेश में लॉकडाउन शुरू हो गया था। शुरुआत में सिर्फ मेडिकल स्टोर, डेयरी व अन्य आवश्यक सेवाओं को सीमित समय के लिए खोलने की अनुमति थी। करीब दो माह तक चार चरण के लॉकडाउन में धीरे धीरे दुकानों खोला गया। मगर, अब एक जून से सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। समय भी सुबह सात बजे से सायं सात बजे तक कर दिया गया है। अब बाजार पूर्व की भांति खुलने लगे हैं और बाजार में खरीदारों की भीड़ भी बढ़नी लगी है। ऋषिकेश में अधिकांश बाजार ऐसे हैं, जहां सड़कें छोटी हैं। ऊपर से दुकानदार सड़कों पर वाहन खड़े करने के अलावा दुकान का सामान भी सड़क पर सजा देते हैं, जिससे सड़कों पर वाहन तो दूर पैदल चलने वालों के लिए भी जगह नहीं बचती। अनलॉक में बाजार खुलने के साथ ही सड़कों पर दुकान सजाने की पुरानी परिपाटी भी लौट आई है। दुकानदार दुकानों के बाहर सड़क पर सामान सजाने लगे हैं। उसके बाद दुकान के बाहर वाहन भी खड़े होते है, जिससे सड़क का दम घुट जाता है। वहीं यह स्थिति जाम का कारण बन रही है।

-----------

शारीरिक दूरी का नहीं हो रहा पालन

अनलॉक-1 में बाजार खुलने के साथ ही लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। सब्जी मंडी में भी पहले की तरह इन नियमों का उल्लंघन जारी है। इतना ही नहीं कई लोग तो बिना मास्क और अन्य जरूरी एहतियात के बाजार में घूम रहे हैं। जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।

कुछ दुकानदार चार बजे बंद कर रहे दुकानें

लॉकडाउन के समय जहां दुकानों को खोलने का समय प्रात: सात बजे से सायं चार बजे तक निर्धारित था, वहीं अनलॉक-1 में इस समय को सायं चार बजे से बढ़ाकर सात बजे तक कर दिया गया है। हालांकि रेड जोन में अभी भी दुकानों को खोले जाने का समय सायं चार बजे तक ही निर्धारित है। अनलॉक-1 में बाजार खोलने का समय बढ़ाए जाने पर कई लोग असहमत भी थे। अभी भी कई व्यापारी ऐसे हैं, जो कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सायं चार बजे ही अपने प्रतिष्ठान बंद कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी