योगी आदित्यनाथ के पिता ने बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जीएमओयू ने ऋषिकेश पौखाल और ऋषिकेश से वाया कांडी कोटद्वार के लिए दो बस सेवाएं शुरू की है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 05:12 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 09:40 PM (IST)
योगी आदित्यनाथ के पिता ने बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
योगी आदित्यनाथ के पिता ने बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ऋषिकेश, जेएनएन। गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन (जीएमओयू ) ने शुक्रवार को ऋषिकेश पौखाल और ऋषिकेश से वाया कांडी कोटद्वार के लिए दो बस सेवाएं शुरू की है। बस टर्मिनल कंपाउंड चंद्रभागा बस अड्डा में शुक्रवार को लोकल रोटेशन के अध्यक्ष भोला दत्त जोशी ने इन बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यमकेश्वर के कांडी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने इस बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया। लोकल रोटेशन अध्यक्ष भोला दत्त जोशी ने बताया कि हिमगिरी वाहन सेवा प्रतिदिन सुबह 5:45 बजे हरिद्वार से चलकर ऋषिकेश पहुंचेगी। ऋषिकेश से सुबह 7:00 बजे यह बस सेवा 8:30 बजे कांडी और उसके बाद कोटद्वार पहुंचेगी। 

कोटद्वार से भी प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे बस सेवा रवाना होगी। लोकल रोटेशन की ओर से ऋषिकेश से पौखाल यमकेश्वर के लिए दूसरी बस सेवा सुबह 7:30 बजे रवाना की गई। यह बस सेवा पौखाल से 1:00 बजे ऋषिकेश के लिए रवाना होगी।

शुक्रवार को कांडी पहुंचने पर हिमगिरि बस सेवा का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने कांडी से बस सेवा को रवाना किया।  उनके साथ यहां मौजूद कांडी के पूर्व प्रधान हरगोविंद नेगी बड्यून के   प्रधान बलवीर सिंह बिष्ट सहित अन्य ग्रामीणों में इस बस सेवा के शुरू होने पर खुशी व्यक्त की। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2004 से यहां बस सेवाएं यात्री कम होने पर बंद कर दी गई थी। क्योंकि यहां टैक्सियों का चलन ज्यादा हो गया। अब ऋषिकेश से सीधी बस सेवा होने से पर्याप्त सांवरिया मिलेंगी। संबंधित रोड पर पिछले काफी समय से स्थानीय लोग बस सेवाओं की मांग कर रहे थे। इन बसों के संचालन से यमकेश्वर प्रखंड के सैकड़ों गांवों को लाभ मिलेगा। ऋषिकेश में बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर जीएमओयू के क्षेत्रीय प्रभारी सुरेंद्र चौधरी, संचालक दिलबर बिष्ट, बृज भानु प्रकाश गिरी, अनिल बलकारी, नवीन तिवारी, आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: डीडीहाट से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा प्रारंभ

यह भी पढ़ें: पर्यटन सीजन : बसों के फेरे बढ़ाए गए, 15 अतिरिक्त बसें भी लगेंगी

chat bot
आपका साथी