दो युवकों ने की विदेशी महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्पेन निवासी एक महिला पर्यटक ने थाना मुनिकीरेती में दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज की। महिला ने बताया कि दो मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे वह शिवानंद गेट से गुजर रही थी।

By BhanuEdited By: Publish:Tue, 05 Mar 2019 01:25 PM (IST) Updated:Tue, 05 Mar 2019 01:25 PM (IST)
दो युवकों ने की विदेशी महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दो युवकों ने की विदेशी महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऋषिकेश, जेएनएन। स्पेन निवासी एक महिला पर्यटक ने थाना मुनिकीरेती में दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज की। महिला ने बताया कि दो मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे वह शिवानंद गेट से गुजर रही थी। इसी बीच स्कूटी सवार दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की। संबंधित क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर पुलिस ने दो आरोपितों की शिनाख्त की। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक आरोपितों की पहचान लक्ष्मण गुसाईं पुत्र बलबीर सिंह गुसाईं निवासी राजीव ग्राम, ढालवाला, मूल निवासी छतीयरा, घनसाली व मनीष बिष्ट पुत्र कमल सिंह बिष्ट निवासी पुष्पा बडेरा स्कूल के पास, राजीव ग्राम, मूल निवासी नकोट, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने स्कूटी संख्या (यूके 14-1028) को भी सीज कर दिया है।

गैंगस्टर एक्ट का वांछित पुलिस ने किया गिरफ्तार

पांच माह से फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के वांछित को पुलिस ने दबोच लिया। दो थानों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वांछित दबोचा गया। 

30 सितंबर 18 को कोतवाली विकासनगर में मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद इब्राहिम निवासी नवाबगढ़ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसकी विवेचना थानाध्यक्ष चकराता कर रहे थे। 

अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही आरोपित मोहम्मद आसिफ लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व थानाध्यक्ष चकराता ने एक संयुक्त टीम गठित की। 

थानाध्यक्ष चकराता अनूप नयाल ने सुरागरसी, पतारसी जारी रखते हुए मुखबिर सक्रिय किए। सोमवार को दोनों थानों की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी मोहम्मद आसिफ को डाकपत्थर बैराज से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सहसपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के वारंटी समीम पुत्र मुस्ताक निवासी ढाकी सहसपुर को गिरफ्तार किया। 

नो पार्किंग में खड़े 20 वाहनों के चालकों पर कार्रवाई

विकासनगर के मुख्य बाजार को जाम से निजात दिलाने के लिए चौकी प्रभारी बाजार दीपक मैठानी ने नोपार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे। कुल 20 वाहनों पर चस्पा चालान किए गए। पुलिस ने 28 वाहनों से 37 सौ रुपये संयोजन शुल्क वसूल किया और तीन वाहन सीज किए।

यह भी पढ़ें: मदरसे से घर लौट रही छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपित चाचा गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: सात साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषी को दस साल कैद

यह भी पढ़ें: पांच साल की मासूम से नवीं के छात्र ने किया दुष्कर्म, फरार

chat bot
आपका साथी