कांग्रेस का असली कार्यकर्ता वही जो बिना लोभ के काम करे: सूर्यकांत धस्माना

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस का असली कार्यकर्ता वही है, जो बिना किसी लोभ के कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़ा है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 05:56 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 05:56 PM (IST)
कांग्रेस का असली कार्यकर्ता वही जो बिना लोभ के काम करे: सूर्यकांत धस्माना
कांग्रेस का असली कार्यकर्ता वही जो बिना लोभ के काम करे: सूर्यकांत धस्माना

विकासनगर, जेएनएन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहसपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि किसी भी संगठन की नींव उसका कार्यकर्ता होता है। कांग्रेस का असली कार्यकर्ता वही है, जो बिना किसी लोभ के कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़ा है। हमें एकजुटता के साथ आगे बढ़ना है। लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ अपने प्रत्याशियों को विजय दिलानी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है। 

मंगलवार को सहसपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर ने नवनियुक्त जिला व ब्लॉक के पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। कहा कि कांग्रेस का इतिहास बलिदान व संघर्ष का इतिहास है। 

हमें दिखाना होगा कि हममें वह शक्ति है जो इस देश के विभाजन की साजिश करने वाले विभाजनकारी शक्तियों को इस देश से उखाड़ फेंक सकें। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मेघ सिंह, अर्जुन कुमार, गुलजार अहमद, ताहिर अली, आजाद अली आदि ने विचार रखे। सम्मेलन में  संग्राम सिंह पुंडीर, रितेश थपली, सुरेंद्र कुमार, आदेश कुमार, विजयराम कुकरेती, रमेश आजाद, गगन अटवाल, हाजी नूर हसन, पूर्व प्रधान हुकुम सिंह, जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद, हिमांशु रमोला आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: जहरीली शराब से मौत पर यूकेडी ने सरकार को बताया जिम्मेदार, किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: सड़क से सदन तक कांग्रेस ने सरकार को घेरा, हरीश रावत ने दिया धरना

chat bot
आपका साथी