राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित

उत्तराखंड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देकर याद किया गया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 05:55 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 05:55 PM (IST)
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित

देहरादून, जेएनएन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि पर सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बापू के साथ ही पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं, हरिद्वार में सुभाष घाट स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर बापू को नमन किया गया। 

संयुक्त नागरिक संगठन, नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स, नेताजी संघर्ष समिति, करीर सोसायटी, जगतबंधु सेवा ट्रस्ट, दून रेजीडेंटल सोसायटी, स्वतंत्रता सेनानी और उत्तराधिकारी कल्याण समिति, निर्भया सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन, अमूल्य जीवन संस्था, लॉयन हिमालयन सोसायटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सामुहिक श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। सभी ने गांधी पार्क पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर बापू के साथ ही पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

 

इसके बाद उन्होंने गांधी पार्क के बाहर स्मार्ट पार्किंग की महंगी दरों पर आपत्ति जताई। साथ ही बताया कि जल्द ही इस मुद्दे पर विभिन्न सामाजिक संगठन मेयर से मिलकर इन दरों मे संशोधन करने की मांग करेंगे।               यह भी पढ़ें: नहीं रहे 112 बंसत पार कर चुके धर्म सिंह राणा

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उदयवीर सिंह का निधन

यह भी पढ़ें: लोक गायिका कबूतरी देवी को उनकी विवाहित बेटी ने दी मुखाग्नि                              

chat bot
आपका साथी