साहसिक पर्यटन से सालभर मिलेगा रोजगार : महाराज

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड सबसे उपयुक्त है। सरकार का प्रयास है कि राज्य में वर्षभर पर्यटन गतिविधियां संचालित की जाएं। साहसिक पर्यटन को इसी मकसद से बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि स्थानीय निवासियों को सालभर रोजगार मिल सके।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 03:00 AM (IST)
साहसिक पर्यटन से सालभर मिलेगा रोजगार : महाराज
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड सबसे उपयुक्त है।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड सबसे उपयुक्त है। सरकार का प्रयास है कि राज्य में वर्षभर पर्यटन गतिविधियां संचालित की जाएं। साहसिक पर्यटन को इसी मकसद से बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि स्थानीय निवासियों को सालभर रोजगार मिल सके।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने पौड़ी जिले के बिलखेत में साहसिक खेल महोत्सव के आयोजन के लिए जिला प्रशासन को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि सूबे में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। साहसिक व रोमांचक खेलों के लिए उत्तराखंड बेहतरीन स्थल है। सरकार का प्रयास है कि पर्यटन की अन्य गतिविधियों के अलावा यहां सालभर साहसिक पर्यटन गतिविधियां संचालित की जाएं।उन्होंने नयारघाटी में पैराग्लाइडिंग एकेडमी की मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे जहां साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि सतपुली व खैरासैण झील का निर्माण भी सरकार की प्राथमिकताओं में है। मुख्यमंत्री शीघ्र ही इनके निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त करेंगे।

यह भी पढ़ें: आप की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बोलीं, भाजपा-कांग्रेस ने सिर्फ जनता को ठगा है

महाराज ने कहा कि नयारघाटी में साहसिक पर्यटन गतिविधियों के मद्देनजर ही हाल में सतपुली में पर्यटक आवास गृह की आधारशिला रखी गई। उन्होंने कहा कि नयारघाटी में पहले साहसिक खेल महोत्सव के आयोजन के बाद हम अपने उद्देश्य में सफल होते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग, क्याकिंग व पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों के लिए पर्यटन विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। नए-नए पर्यटक स्थलों को तलाश कर उनके सुनियोजित विकास को प्रयास चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री शिवप्रकाश से मिले हरक सिंह रावत, कई मुद्दों पर चर्चा

chat bot
आपका साथी