Move to Jagran APP

आप की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बोलीं, भाजपा-कांग्रेस ने सिर्फ जनता को ठगा है

सहसपुर विधानसभा के गणेशपुर में आम आदमी पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने कहा कि प्रदेश में सत्ता रहने वाली भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने बारी-बारी से यहां के निवासियों को ठगने का काम किया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 12:29 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 12:29 PM (IST)
आप की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बोलीं, भाजपा-कांग्रेस ने सिर्फ जनता को ठगा है
गणेशपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में नए सदस्यों का स्वागत करते नेता। जागरण

विकासनगर(देहरादून), जेएनएन। सहसपुर विधानसभा के गणेशपुर में आम आदमी पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने कहा कि प्रदेश में सत्ता रहने वाली भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने बारी-बारी से यहां के निवासियों को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश की जनता की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

loksabha election banner

बैठक में गणेशपुर और आसपास के क्षेत्रवासियों ने काफी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए आप की प्रदेश उपाध्यक्ष व बार काउंसिल की पूर्व चेयरमैन रजिया बेग ने पार्टी की नीतियों पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद से लेकर अभी तक प्रदेश में कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन इन दोनों पार्टियों ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश की जनता को कोई सुविधा नहीं दिया। 

सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक सरकार जनता को उपलब्ध नहीं करा पाई हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार का उदहारण देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के कामकाज की आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तारीफ हो रही है। वहां की जनता को बिजली पानी मुफ्त में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की सरकारें ईमानदारी से काम करती तो पहाड़ के निवासियों को पलायन नहीं करना पड़ता।

समस्याओं का निस्तारण कर रही सरकार

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झाझरा में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के निराकरण व सरकार की योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। शिविर में क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं को निस्तारित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 23 मामलों में आवेदन प्राप्त हुए इसमें कुल नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य 14 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों ने आवेदनकर्ताओं से एक माह का समय लिया है। शिविर में कृषि विभाग से आशाराम वर्मा, प्रमोद कुमार, श्रीदेव सिंह, विकासखंड अधिकारी शकुंतला शाह, आंचल, आनंद सिंह, उद्यान विभाग से जेडी वर्मा, जिला पूर्ति विभाग से विजय नैथानी, कमला रावत, पंकज शर्मा, दर्शन सिंह सजवाण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.