Top Dehradun News of the day, 14th October 2019, सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने गुरु के कक्ष में लगाया ध्यान, छात्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिताओं के लिए औली हुआ तैयार

तीन खबरें चर्चा में रहीं। सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने गुरु के कक्ष में लगाया ध्यान छात्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ औली अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिताओं के लिए तैयार।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 09:25 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 09:25 PM (IST)
Top Dehradun News of the day, 14th October 2019, सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने गुरु के कक्ष में लगाया ध्यान, छात्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिताओं के लिए औली हुआ तैयार
Top Dehradun News of the day, 14th October 2019, सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने गुरु के कक्ष में लगाया ध्यान, छात्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिताओं के लिए औली हुआ तैयार

देहरादून, जेएनएन। देहरादून में सोमवार को तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली, सुपर स्टार रजनीकांत ब्रह्मलीन संत स्वामी दयानंद सरस्वती को अपना सब-कुछ मानते हैं। इन दिनों वह उत्तराखंड की यात्रा पर हैं। रजनीकांत ने आश्रम से बदरी-केदार यात्रा पर रवाना होने से पूर्व उन्होंने गुरु की समाधि पर भी ध्यान लगाया। वहीं, आयुर्वेद विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी आयुष कालेजों की मनमानी के विरोध में छात्र-छात्राओं का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। छात्र-छात्राओं ने धरना स्थल पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर सरकार को जगाने का काम किया। इधर, उत्तराखंड का स्विट्जरलैंड कहे जाने वाला औली एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्कीईंग प्रतियोगिताओं के लिए तैयार है।

सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने गुरु के कक्ष में लगाया ध्यान

सुपर स्टार रजनीकांत ब्रह्मलीन संत स्वामी दयानंद सरस्वती को अपना सब-कुछ मानते हैं। फिल्म 'दरबार' की शूटिंग पूरी करने के बाद इन दिनों वह उत्तराखंड की दस-दिवसीय यात्रा पर हैं। रविवार रात वह बेटी ऐश्वर्या धनुष के साथ शीशमझाड़ी (ऋषिकेश) स्थित अपने गुरु के आश्रम पहुंचे। सोमवार को उन्होंने गुरु के कक्ष में करीब 15 मिनट ध्यान लगाया। आश्रम परिवार ने इस कक्ष को गुरु की याद में सहेजकर रखा हुआ है। आश्रम से बदरी-केदार यात्रा पर रवाना होने से पूर्व उन्होंने गुरु की समाधि पर भी ध्यान लगाया।

छात्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

आयुर्वेद विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी आयुष कालेजों की मनमानी के विरोध में छात्र-छात्राओं का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। छात्र-छात्राएं पिछले पांच दिन से परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर धरना दे रहे हैं। दो छात्र-छात्राएं चार दिन से बेमियादी आमरण पर बैठे हैं। छात्र-छात्राओं ने धरना स्थल पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर सरकार को जगाने का काम किया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान ने निजी आयुष कॉलेज और सरकार को जमकर कोसा।  

अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिताओं के लिए औली हुआ तैयार

उत्तराखंड का स्विट्जरलैंड कहे जाने वाला औली एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्कीईंग प्रतियोगिताओं के लिए तैयार है। अब जल्द ही फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग (एफआइएस) द्वारा इसका सर्वे किया जाना है। इसके लिए सरकार के अनुरोध पर इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आइओए) ने भी एफआइएस को औली की ढलानों (स्लोप) का निरीक्षण कर इसे अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग के लिए स्वीकृति देने के लिएपत्र लिखा है। 

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 13th October 2019, निर्माणाधन बिल्डिंग से गिरकर विवाहिता की मौत, अनिल अंबानी ने किए बदरी-केदार के दर्शन, उत्तराखंड परिवहन निगम की नई बसों का पंजीकरण अटका

chat bot
आपका साथी