राजाजी का टाइगर कंजर्वेशन प्लान जल्द

कार्बेट टाइगर रिजर्व की भांति राजाजी टाइगर रिजर्व का टाइगर कंजर्वेशन प्लान तैयार होगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 09:47 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 06:31 AM (IST)
राजाजी का टाइगर कंजर्वेशन प्लान जल्द
राजाजी का टाइगर कंजर्वेशन प्लान जल्द

राज्य ब्यूरो, देहरादून

कार्बेट टाइगर रिजर्व की भांति राजाजी टाइगर रिजर्व का टाइगर कंजर्वेशन प्लान तैयार होगा। प्रमुख सचिव वन आनंदवर्धन ने राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक को 10 वर्षीय यह प्लान जल्द तैयार करने के निर्देश दिए।

सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान प्रमुख सचिव वन ने राजाजी टाइगर रिजर्व के टाइगर कंजर्वेशन प्लान के बारे में जानकारी मांगी। इस पर रिजर्व के निदेशक पीके पात्रो ने उन्हें बताया कि यह प्लान तैयार हो रहा है, मगर इसके लिए अभी कुछ और वक्त चाहिए। प्रमुख सचिव वन आनंदवर्धन ने निर्देश दिए कि इसे जल्द तैयार कर दिसंबर के दूसरे हफ्ते में इसका प्रस्तुतीकरण किया जाए।

chat bot
आपका साथी