पुलिस ने शांति भंग के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार

शांति भंग के आरोप में विकासनगर पुलिस ने ती व्‍यक्तियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र में अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने को अभियान चलाया जा रहा है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 03:58 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 04:04 PM (IST)
पुलिस ने शांति भंग के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार
शांति भंग के आरोप में विकासनगर पुलिस ने ती व्‍यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

विकासनगर, जेएनएन। शांति भंग के आरोप में विकासनगर पुलिस ने ती व्‍यक्तियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र में अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने को अभियान चलाया जा रहा है।

 इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर ने टीम गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना किया। इसी क्रम में पुलिस टीम ने शांति भंग में तीन व्यक्ति ओम प्रकाश, चंचल चौहान, विजय सिंह को शांति भंग के जुर्म में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पैतृक बंटवारे को लेकर विवाद के कारण मारपीट, लड़ाई, झगड़ा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपित को न्यायालय पेश किया गया है। 

किशोरी का बाइक सवारों ने अपहरण का किया प्रयास 

हरिद्वार के मंगलौर में घर के बाहर पानी लेने आई किशोरी का बाइक सवारों ने अपहरण कर लिया। घेराबंदी के बाद आरोपित उसे छोड़कर फरार हो गये। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के घोसीपुरा गांव निवासी एक ग्रामीण की नाबालिग बेटी शनिवार की रात को घर के बाहर हैंडपंप पर पानी लेने गई  थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आये चार युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया। आरोपित जबरन उसे बाइक पर ले जाने लगे। किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घरों से निकलकर बाहर आए। इन्हें देख आरोपित उसे लेकर फरार हो गये। स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से आरोपितों की घेराबंदी की। घेराबंदी होने पर आरोपित जैनपुर झंझेडी गांव के पास किशोरी को छोड़कर फरार हो गये। ग्रामीणों ने आरोपितों का पीछा भी किया लेकिन वे हाथ नहीं आए । किशोरी के स्वजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। एएसपी हिमांशु वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  देहारदून: 30 लाख की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के युवाओं को ऐसे लिया था झांसे में

chat bot
आपका साथी