कार के खाई में गिरने से तीन की मौत, तीन लोग घायल Dehradun News

दून के कालसी बैराटखाई गांगरौ मोटर मार्ग पर मुंधान बाडौ के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 03 Mar 2020 08:36 AM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2020 08:36 AM (IST)
कार के खाई में गिरने से तीन की मौत, तीन लोग घायल Dehradun News
कार के खाई में गिरने से तीन की मौत, तीन लोग घायल Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। कालसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत सोमवार देर सायं बैराटखाई से जंदोऊ गांव लौट रहे लोगों की कार कालसी बैराटखाई गांगरौ मोटर मार्ग पर मुंधान बाडौ के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें  कार सवार दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार दो युवक व एक युवती घायल हो गए। घायलों को राजकीय जिला अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया गया है। कार सवार जंदोऊ में आयोजित शादी में आए हुए थे। बैराटखाई की ओर से कुछ देर घूमने के लिए गए थे। जहां से सभी शादी वाले घर में लौट रहे थे।

घटना देर सायं सवा सात बजे की बताई जा रही है। मार्ग पर यातायात कम होने की वजह से पुलिस व ग्रामीणों को देर से सूचना मिली। जानकारी के अनुसार कालसी बैराटखाई गांगरौ मार्ग पर जंदोऊ गांव की ओर जा रही कार मुंधान बाडौ गांव के नजदीक संतुलन बिगडऩे से करीब तीन सौ मीटर नीचे विकट खाई में पलट गई।

  हादसे में कार सवार स्वाति चौहान निवासी जंदोऊ कालसी, रुचि निवासी कांडोइ बिन्हार व शुभम निवासी जंदोऊ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार मुकुल निवासी लटऊ कालसी, संदीप चौहान चालक निवासी थैथोऊ व शिखा रावत निवासी कांडोई बिन्हार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे कालसी थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल, तहसीलदार एसपी उनियाल ने ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें: देहरादून में खाई में गिरी बाइक, दो लोग हुए जख्मी Dehradun News

घटना की सूचना के कुछ देर बाद राजस्व उपनिरीक्षक भोपाल दास, रति राम मय फोर्स व एंबुलेंस के साथ मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। तहसील प्रशासन व राजस्व पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रात के अंधेरे में टॉर्च की रोशनी से कार सवारों को बाहर निकाला गया। तहसीलदार एसपी उनियाल के अनुसार घायलों को उपचार के लिए विकासनगर भेजा गया है। कार सवार युवक व युवतियां जंदोऊ में शादी समारोह से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल Haridwar News 

chat bot
आपका साथी