रिक्त पदों पर नियुक्ति न होने से कृषि कर्मियों में आक्रोश

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने विभिन्न मांगों पर कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग की है। साथ ही कार्मिकों की अन्य समस्याओं पर भी सकारात्मक कार्रवाई के लिए शासन और प्रबंधन को पत्र भेजा है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 05:10 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 05:10 AM (IST)
रिक्त पदों पर नियुक्ति न होने से कृषि कर्मियों में आक्रोश
अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने विभिन्न मांगों पर कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने विभिन्न मांगों पर कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग की है। साथ ही कार्मिकों की अन्य समस्याओं पर भी सकारात्मक कार्रवाई के लिए शासन और प्रबंधन को पत्र भेजा है। 

रविवार को संघ की प्रांतीय बैठक रिंग रोड स्थित किसान भवन में हुई। जिसमें कार्मिकों ने सरकार और विभागीय प्रबंधन पर अनदेखी का आरोप लगाया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डीएस असवाल ने कहा कि संघ का प्रांतीय अधिवेशन अप्रैल में हल्द्वानी में होगा। इसलिए वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल सर्वसम्मति से अप्रैल तक बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं पर कहा कि विभाग में फील्डकर्मियों के 50 फीसद पद खाली हैं। जिसके चलते कार्यरत कर्मियों पर भारी दबाव है। प्रांतीय महामंत्री वीके धस्माना ने कहा कि अधीनस्थ चयन आयोग को सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 280 पद अधियाचन को भेजे गए थे, लेकिन परीक्षा से पूर्व ही कुछ पदों में कटौती कर 150 पदों पर ही नियुक्तियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- डिप्लोमा फार्मेसिस्ट संघ की धड़ेबाजी पर लगा विराम, मतदान के बाद सोमवार को जारी होगा परिणाम

उन्होंने मांग उठाई कि सभी रिक्त पदों पर कार्मिकों की नियुक्ति की जाए। प्रांतीय अधिवेशन से पूर्व जिन जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, वहां नई कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में चमनलाल असवाल, अरविंद शर्मा, कुंदन सिंह मनोला, विजय शर्मा, डीपी सेमल्टी, रामसिंह पुंडीर, विजय पाल सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-उत्‍तराखंड में अशासकीय कॉलेज के शिक्षकों को मिली राहत

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी