Corona Test: उत्‍तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जांच की रफ्तार पड़ी मंद

Corona Test उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जांच की सुस्त रफ्तार ने चिंता बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री मोदी जहां थ्री-टी यानी टेस्ट ट्रैक एंड ट्रीट पर जोर दे रहे हैं पिछले कुछ दिन से प्रदेश में जांच में लगातार कमी आ रही है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 10:03 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 10:03 AM (IST)
Corona Test: उत्‍तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जांच की रफ्तार पड़ी मंद
उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जांच की सुस्त रफ्तार ने चिंता बढ़ा दी है।

देहरादून, जेएनएन। Corona Test उत्तराखंड  में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जांच की सुस्त रफ्तार ने चिंता बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री मोदी जहां थ्री-टी यानी टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट पर जोर दे रहे हैं, पिछले कुछ दिन से प्रदेश में जांच में लगातार कमी आ रही है। स्थिति ये है कि शुक्रवार को केवल 8145 टेस्ट किए गए हैं। यह सितंबर माह में एक दिन में की गई न्यूनतम जांच है। एक वक्त पर जहां प्रतिदिन औसतन 13 हजार से अधिक जांच की जाने लगी थी, अब यह आंकड़ा घटकर दस हजार तक आ गया है। जबकि भविष्य के जोखिम को कम करने के लिए अधिकाधिक जांच की आवश्कता है।

प्रदेश में कोरोना के मामलों का विश्लेषण कर रही संस्था सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अनूप नौटियाल कहते हैं कि टेस्ट बढ़ने से मरीजों का आंकड़ा बेशक बढ़ेगा, मगर ऐसा करना बड़ी आबादी को प्रभावित होने से बचाने के लिए बेहद जरूरी है। कम टेस्ट होने का खतरा यह है कि पहचान न होने के कारण कई संक्रमित व्यक्ति अंजाने में बीमारी फैलाते रहेंगे। टेस्ट कम करना मतलब खतरा सामने देख आंख मूंद लेने जैसा है। सिस्टम को भी यह बात अच्छे से समझनी होगी। अनूप ने बताया कि उनकी संस्था ने जांच की स्थिति का आकलन करने के लिए पिछले दस दिन के आंकड़े लिए हैं। 15 सितंबर से 24 सितंबर के बीच हुई जांच को पांच-पांच दिन के दो ब्लॉक में बांटा है। 20-24 सितबंर के बीच हुई जांच की तुलना 15-19 सितबंर के बीच हुई जांच की संख्या से करें तो तकरीबन 17 फीसद की गिरावट दिखती है।

चौंकाने वाली बात ये है कि निजी और सरकारी, दोनों जगह टेस्ट कम हुए हैं। जिलेवार स्थिति देखें तो तीन जनपदों में टेस्ट में बढ़ोत्तरी, जबकि नौ जनपदों में गिरावट आई है। दून में कोई बदलाव नहीं हैं। बहरहाल यह बहुत चिंताजनक स्थिति है। यह स्थिति तब है जब संक्रमण अज्ञात सोर्स से फैल रहा है और जाने-अंजाने कई लोग एक दूसरे को संक्रमित कर रहे हैं। संक्रमितों की संख्या कम करने के लिए अगर ऐसी रणनीति अपनाई जा रही है, तो भविष्य में यह बड़े खतरे का संकेत हैं। 

जांच की स्थिति 

राज्य स्तर पर 

15-19 सितंबर-64322 20-24 सितंबर-53486 गिरावट-17 फीसद 

सरकारी लैब 

15-19 सितंबर-27032 20-24 सितंबर-22110 गिरावट-18 फीसद 

यह भी पढ़ें: Unlock 4.0 में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना से मौत का ग्राफ, 23 दिन में 261 मरीजों की हुई मौत

निजी लैब 

15-19 सितंबर-37290

20-24 सितंबर-31376

गिरावट-16 फीसद 

यह भी पढ़ें: Unlock 4.0 में तेजी से ऊपर जा रहा है कोरोना वायरस के संक्रमण का ग्राफ

chat bot
आपका साथी