देहरादून में बालिका निकेतन से किशोरी फरार, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी की फुटेज

केदारपुरम स्थित शिशु एवं बालिका निकेतन से शुक्रवार को 15 वर्षीय एक किशोरी भाग निकली। वह कुछ दिन पहले पुलिस को घंटाघर में अकेले घूमती मिली थी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 05:20 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 05:20 PM (IST)
देहरादून में बालिका निकेतन से किशोरी फरार, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी की फुटेज
देहरादून में बालिका निकेतन से किशोरी फरार, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी की फुटेज

देहरादून, जेएनएन। केदारपुरम स्थित शिशु एवं बालिका निकेतन से शुक्रवार को 15 वर्षीय एक किशोरी भाग निकली। वह कुछ दिन पहले पुलिस को घंटाघर में अकेले घूमती मिली थी। पुलिस ने किशोरी को बालिका निकेतन पहुंचा दिया, जहां उसे एक कमरे में क्वारंटाइन किया गया था। घटना के वक्त बालिका निकेतन का मुख्य गेट खुला हुआ था, जिससे उसे बाहर निकलने में कोई परेशानी नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। इसके लिए बालिका निकेतन और उसके आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

नेहरू कॉलोनी थाने के एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि किशोरी मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली है। वह बीती एक जुलाई को घंटाघर में अकेले घूम रही थी। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे अकेला देखकर पूछताछ की पता चला कि वह कुछ दिन पहले घर से भाग निकली और हिमाचल पहुंच गई। वहां से किशोरी एक ट्रक में बैठकर देहरादून आ गई। किशोरी के स्वजनों के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस ने उसे बालिका निकेतन पहुंचा दिया। वहां उसे एक कमरे में क्वारंटाइन किया गया था। उसकी देखरेख के लिए पीआरडी की एक महिला कर्मी की ड्यूटी लगाई गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे महिला कर्मी जरूरी काम से कहीं गई थी, इसी दौरान किशोरी सबसे नजर बचाकर भाग निकली।

बाल आयोग ने दिए तलाश के निर्देश

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी को पत्र भेजकर किशोरी का पता लगाने के लिए कहा है। आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी ने निर्देश दिया है कि सभी थानों में किशोरी की फोटो भेजे जाए। उन्होंने बताया कि बालिका निकेतन के आसपास दीपनगर की बस्तियों में बिहार के कई परिवार रहते हैं। किशोरी इनके संपर्क में हो सकती है। ऐसे में पुलिस किशोरी को वहां भी तलाश करे।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में हैवान पति ने पत्नी को दांत से बुरी तरह काटा, शरीर और चेहरे पर कई जख्म

लिफ्ट लेकर भागने की आशंका

एसओ ने बताया कि बालिका निकेतन के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज में किशोरी एक वाहन को लिफ्ट के लिए हाथ देती नजर आ रही है। हालांकि, उक्त वाहन चालक ने उसे लिफ्ट नहीं दी। इसके बाद किशोरी आगे बढ़ गई। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसने आगे जाकर किसी से लिफ्ट ली होगी।

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या के आरोपित पति को किया गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी