तनाव और गृह क्लेश से परेशान होकर तीन ने लगाई फांसी Dehradun News

राजधानी में 24 घंटे के भीतर महिला समेत तीन लोगों ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव गृह क्लेश एवं नशे को कारण बता रही है।

By Edited By: Publish:Tue, 30 Jul 2019 08:13 PM (IST) Updated:Wed, 31 Jul 2019 12:54 PM (IST)
तनाव और गृह क्लेश से परेशान होकर तीन ने लगाई फांसी Dehradun News
तनाव और गृह क्लेश से परेशान होकर तीन ने लगाई फांसी Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। राजधानी में 24 घंटे के भीतर महिला समेत तीन लोगों ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव, गृह क्लेश एवं नशे को कारण बता रही है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों से पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने घटना स्थल से जरूरी सबूत जुटाते हुए अन्य पहलुओं पर छानबीन शुरू कर दी है। 

फौजी की पत्नी तीसरी मंजिल की रेलिंग से लटकी 

थाना प्रेमनगर क्षेत्र के मोहनपुर में गृह क्लेश से तंग आकर शंकुतला देवी (38) ने तीसरी मंजिल की रेलिंग पर चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। रात सवा एक बजे प्रेमनगर पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से तीसरी मंजिल से सीढ़ी लगाकर महिला को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

प्रेमनगर के थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने बताया कि महिला के पति कमलेश प्रसाद सेना में तैनात हैं। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आ रखे हैं। महिला के दो बच्चे हैं। कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में चल रही थी। 

युवक ने ससुराल में की आत्महत्या 

वसंत विहार के शास्त्रीनगर खाले में मजदूरी करने वाले युवक ने दरवाजा बंद कर पंखे से लटक कर जान दे दी। थानाध्यक्ष हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि सीमाद्वार से लगे शास्त्रीनगर खाले में एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या की चेतावनी दी है। 

इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ते हुए कमरे में गए तो युवक पंखे से लटका मिला। युवक की पहचान अभिषेक क्षेत्री (27) मूल निवासी राजपुर क्षेत्र के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और पिछले कुछ समय से ससुराल में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी में झगड़ा चल रहा था, जिस कारण से वह तनाव में रहता था। 

युवा कल्याण का ड्राइवर पंखे से लटका मिला 

युवा कल्याण विभाग में ड्राइवर के पद पर कार्यरत युवक ने तनाव और नशे के चलते जान दे दी। रायपुर के थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि रायपुर खाला निवासी राजीव कुमार (42) युवा कल्याण केंद्र में ड्राइवर था। नशे का आदी होने के कारण वह तनाव में रहता था। 

उन्होंने बताया कि देर शाम वह घर पहुंचा। अपने कमरे में गया और चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। परिजनों ने राजीव को उताकर कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्री ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, नहीं हो पाई शिनाख्त

यह भी पढ़ें: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घरेलू कलह के चलते था तनाव में

यह भी पढ़ें: किराए पर रह रहे अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, मौके पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी