Single Use Plastic Ban : 'हम नहीं सुधरेंगे', प्रतिबंध के बावजूद उत्‍तराखंड में सिंगल यूज प्‍लास्टिक का धड़ल्‍ले से प्रयोग, तस्‍वीरों में देखें

Single Use Plastic Ban एक जुलाई शुक्रवार से सिंगल यूज प्लास्टिक के कुछ आइटम पर प्रतिबंध लगने के बावजूद कुछ लोग इसका इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए। देहरादून में पहले दिन 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

By Nirmala BohraEdited By: Publish:Sat, 02 Jul 2022 10:46 AM (IST) Updated:Sat, 02 Jul 2022 10:54 AM (IST)
Single Use Plastic Ban : 'हम नहीं सुधरेंगे', प्रतिबंध के बावजूद उत्‍तराखंड में सिंगल यूज प्‍लास्टिक का धड़ल्‍ले से प्रयोग, तस्‍वीरों में देखें
Single Use Plastic Ban : प्रतिबंध के बावजूद सिंगल यूज प्‍लास्टिक का प्रयोग

टीम जागरण, देहरादून : Single Use Plastic Ban : देशभर में शुक्रवार से सिंगल यूज प्लास्टिक के कुछ आइटम पर प्रतिबंध लगने के बावजूद कुछ लोग इसका इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए। प्रतिबंध के बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं।

देहरादून में पहले दिन 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है, लेकिन अब भी लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। वहीं, नगर निगम की टीम ने विभिन्न स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई की। इसका प्रयोग करने वालों के चालान काटे और जुर्माना वसूला।

एक जुलाई से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के साथ ही इनके उत्पादन, वितरण, निर्माण और बिक्री को बंद करने की कवायद तेज हो गई है। हालांकि प्रतिबंध लगने के बावजूद बाजारों, सड़कों, सब्जी एवं फल की ठेलियों, रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर कुछ लोग इसका प्रयोग करते हुए नजर आए।

वहीं, नगर निगम की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान निगम की टीम ने शहरवासियों को प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। साथ ही पालीथिन, प्लास्टिक के गिलास, कांटे वाले चम्मच आदि आइटम रखने पर चालान कर 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद होने को लेकर शहरवासियों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। बताया कि निगम की ओर से यह अभियान जारी रहेगा। वहीं रुड़की में 15 व्यक्तियों का चालान कर सात हजार रुपये जुर्माना वसूला।

सिंगल यूज प्लास्टिक व पालीथिन को प्रतिबंधित किए जाने के बाद पौड़ी में नगर पालिका की टीम ने शहर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। इस दौरान शहर के विभिन्न बाजारों में स्थित दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक व पालीथिन पाए जाने पर नौ व्यापारियों का चालान कर उनसे 4700 रुपये अर्थदंड वसूला। कोटद्वार में भी सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश के बाद नगर निगम ने बाजार क्षेत्र में पालीथिन उन्मूलन अभियान चलाया। इस दौरान बारह व्यापारियों से पालीथिन जब्त कर जुर्माना वसूला।

यह भी पढ़ें :-  Single Use Plastic Ban : देहरादून में 20 रुपये की चाऊमीन पर 100 रुपये का चालान, पहले दिन 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

chat bot
आपका साथी