सैनिकों व पूर्व सैनिकों को उनके पहचान पत्र पर मिल सकेगा प्रवेश

प्रदेश में तैनात सैनिकों व पूर्व सैनिकों को सचिवालय में प्रवेश के लिए अलग से प्रवेश पत्र बनाने की जरूरत नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Nov 2019 09:04 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 06:35 AM (IST)
सैनिकों व पूर्व सैनिकों को उनके पहचान पत्र पर मिल सकेगा प्रवेश
सैनिकों व पूर्व सैनिकों को उनके पहचान पत्र पर मिल सकेगा प्रवेश

राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश में तैनात सैनिकों व पूर्व सैनिकों को सचिवालय में प्रवेश के लिए अलग से प्रवेश पत्र बनाने की जरूरत नहीं है। सेना द्वारा निर्गत पहचानपत्र के आधार पर ही उन्हें सचिवालय में प्रवेश मिल जाएगा। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।

सचिवालय प्रशासन ने कुछ समय पहले सचिवालय में प्रवेश के मानकों में संशोधन करते हुए इसमें सख्ती की थी। इसमें यह व्यवस्था की गई थी कि सचिवालय में प्रवेश के लिए आंगतुकों को संबंधित अधिकारी के कार्यालय से अनुमति लेनी पड़ती थी। इसके बाद उनके लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाते थे। सेना व पूर्व सैनिकों ने यह मामला शासन के समक्ष उठाया था। अब शासन ने प्रवेश के मानकों में संशोधन करते हुए यह व्यवस्था दी है कि सैनिक व पूर्व सैनिकों के पहचान पत्र के आधार पर ही सचिवालय में प्रवेश मिल सकेगा।

chat bot
आपका साथी