राज्‍य स्‍थापना दिवस पर बदलेगा सिटी बसों, मैजिक और विक्रम का रूट Dehradun News

राज्य स्थापना दिवस पर नौ नवंबर को परेड ग्राउंड में भारत-भारती उत्सव का आयोजन होगा। सिटी बसें मैजिक और विक्रम बदले हुए रूट से संचालित किए जाएंगे।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 12:57 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 12:57 PM (IST)
राज्‍य स्‍थापना दिवस पर बदलेगा सिटी बसों, मैजिक और विक्रम का रूट Dehradun News
राज्‍य स्‍थापना दिवस पर बदलेगा सिटी बसों, मैजिक और विक्रम का रूट Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। राज्य स्थापना दिवस पर नौ नवंबर को परेड ग्राउंड में भारत-भारती उत्सव का आयोजन होगा। इसके चलते परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। सिटी बसें, मैजिक और विक्रम बदले हुए रूट से संचालित किए जाएंगे।

यातायात पुलिस ने नौ नवंबर के लिए नया ट्रैफिक प्लान बनाया है। जो भारत-भारती उत्सव की समाप्ति तक जारी रहेगा। इसके तहत रूट नंबर तीन पर चलने वाले विक्रम और मैजिक कार्यक्रम की समाप्ति तक तहसील चौक तक ही आएंगे। यहां से ये वाहन दून चौक, एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई, धर्मपुर की तरफ जा सकेंगे। इनके तहसील चौक आने का रूट पुराना ही रहेगा। रूट नंबर पांच पर चलने वाले विक्रम और मैजिक मातावाला बाग कट से वापस भेजे जाएंगे। रूट नंबर आठ पर चलने वाले विक्रम और मैजिक रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे। रूट नंबर दो पर चलने वाले सवारी वाहन पंत रोड स्थित विक्रम स्टैैंड से संचालित नहीं होंगे। इस रूट के सभी सवारी वाहनों को सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजा जाएगा।

सिटी बस के लिए ट्रैफिक प्लान

परेड ग्राउंड से कैंट-राजपुर रोड पर चलने वाली बसें राजपुर रोड ओरियंट चौक स्थित पेट्रोल पंप से संचालित होंगी। बसें कनक चौक की तरफ नहीं जाएंगी। क्लेमेनटाउन से कुठाल गेट तक चलने वाली बसें पंत रोड से लैंसडौन की तरफ न जाकर दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड कुठाल गेट तक जाएंगी। रायपुर रोड मालदेवता रूट पर सहस्रधारा रोड से चलने वाली बसें चूना भट्टा रायपुर रोड से चलेंगी और सर्वे चौक पर सवारी उतारकर वापस होंगी। नालापानी-सीमाद्वार रूट की बसें  रायपुर रोड से सर्वे चौक, क्रॉस रोड, फालतू लाइन होते हुए दर्शन लाल चौक जा सकेगी।

यहां लगाए जाएंगे बैरियर

बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, डूंगा हाउस तिराहा, कनक चौक, रोजगार तिराहा, कॉन्वेंट तिराहा, ओरियंट चौक, लैंसडौन चौक, सर्वे चौक, होटल पैसिफिक तिराहा, मनोज क्लीनिक

यह भी पढ़ें: स्थापना दिवस पर झलकेगी उत्तराखंड की संस्कृति, शामिल होगें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

पार्किंग स्थल

वीआइपी-पानी की टंकी के नीचे

अधिकारी-दून क्लब      

मीडिया-डूंगा हाउस              

सामान्य लोग-चार पहिया वाहन पवेलियन ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, नगर निगम पार्किंग और दोपहिया वाहन फॉरेस्ट कालेज ग्राउंड, महिला आइटीआइ सर्वेचौक, श्रीनिवास वेडिंग प्वाइंट ईसी रोड में पार्क किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: सात फरवरी तक रद रहेगी इंदौरी और काठगोदाम एक्‍सप्रेस

chat bot
आपका साथी