25 से शुरू होगा श्रीराम लीला का मंचन

By Edited By: Publish:Wed, 17 Sep 2014 06:47 PM (IST) Updated:Wed, 17 Sep 2014 06:47 PM (IST)
25 से शुरू होगा श्रीराम लीला का मंचन

जागरण संवाददाता, देहरादून: रामलीला महोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री रामलीला कला समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष राकेश भंडारी ने बताया कि 25 सितंबर को कलश स्थापना, सुंदर काण्ड पाठ के साथ रामलीला का मंचन शुरू होगा। रामलीला निदेशक स्वामी ठाकुर लाल भारद्धाज के निर्देशन में होगी।

29 सितंबर को श्रीराम बरात शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होगी। बैठक में रवींद्र नाथ मांगलिक, शोभित मांगलिक, सोमप्रकाश शर्मा, विजेंद्र बंसल, रामकिशन शर्मा, हर्ष अग्रवाल, ललित मोहन शर्मा, वेद प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

रामलीला मंचन का कार्यक्रम

25 सितंबर: नारद मोह, रावण तपस्या, श्रीराम जन्म

26 सितंबर: विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध

27 सितंबर: अहिल्या उद्वार, पुष्पवाटिका लीला

28 सितंबर: धनुष यज्ञ, परशुराम संवाद

29 सितंबर: श्रीराम बरात शोभायात्रा

30 सितंबर: श्रीराम विवाह, राज्य अभिषेक की घोषणा, कैकेयी-दशरथ संवाद

एक अक्टूबर: श्रीराम वनवास, केवट संवाद, दशरथ मरण, भरत मिलाप

दो अक्टूबर: लक्ष्मण-शूर्पनखा संवाद, सीता हरण, जटायु मोक्ष, श्रीराम-सबरी मिलन, श्रीराम सुग्रीव मिलन, बाली वध, हनुमान-रावण संवाद

तीन अक्टूबर: झंडा तालाब में लंका दहन

चार अक्टूबर: विभिषण शरणागत, रावण-अंगद संवाद, लक्ष्मण शक्ति

पांच अक्टूबर: कुंभकरण, मेघनाथ, अहिरावण और रावण वध

छह अक्टूबर: राजतिलक

chat bot
आपका साथी