दिल्ली-उत्तरप्रदेश समेत चार राज्यों में प्रचार करेंगे रमेश पोखरियाल निशंक

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक चार प्रदेशों में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। इसमें यूपी और दिल्‍ली शामिल है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 29 Apr 2019 09:40 AM (IST) Updated:Tue, 30 Apr 2019 08:39 AM (IST)
दिल्ली-उत्तरप्रदेश समेत चार राज्यों में प्रचार करेंगे रमेश पोखरियाल निशंक
दिल्ली-उत्तरप्रदेश समेत चार राज्यों में प्रचार करेंगे रमेश पोखरियाल निशंक

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड से विभिन्न प्रदेशों में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा नेताओं को भेजे जाने का सिलसिला जारी है। इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक चार प्रदेशो में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। वहीं रविवार को दायित्वधारी केदार जोशी और विधायक महेंद्र भट्ट की अगुआई में 24 सदस्यीय दल हरियाणा के लिए रवाना हुआ।

पार्टी नेतृत्व ने निशंक को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और चंड़ीगढ़ में पार्टी प्रचार की जिम्मेदारी दी है। उनके साथ कार्यकर्ताओं की टीम भी रहेगी, जबकि उनका मुख्यालय अमृतसर रहेगा विशेषकर वे अकाली दल और भाजपा के बीच बेहतर समन्वय कर पार्टी के लिए कार्य करेंगे। निशंक 30 अप्रैल को प्रचार के लिए रवाना होंगे। दूसरी ओर हरियाणा रवाना होने से भाजपा के दल के सदस्यों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला व प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने बैठक की।

उन्होंने दल के सदस्यों से कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी तन्मयता से निभाएं। यह चुनाव देश के भविष्य से जुड़ा है और देश के सुखद व सुरक्षित भविष्य के भाजपा की जीत एवं नरेंद्र मोदी का फिर से प्रधानमंत्री बनना आवश्यक है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ.देवेंद्र भसीन ने बताया कि उत्तराखंड भाजपा का 24 सदस्यीय दल हरियाणा के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी के पक्ष में प्रचार करेगा। दल में पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष-मंत्री, निकाय प्रमुख और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हैं। डॉ.भसीन ने यह भी जानकारी दी कि अब जल्द ही दिल्ली के लिए भी पार्टी का दल रवाना होगा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने अस्थायी कर्मियों के मुद्दे पर बोला हमला, पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायकों के विवाद की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी

chat bot
आपका साथी