रेल कर्मचारियों ने बोनस के लिए किया प्रदर्शन

दीपावली पर बोनस की माग कर रहे रेल कíमयों ने मंगलवार को देहरादून रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 08:23 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 08:23 PM (IST)
रेल कर्मचारियों ने बोनस के लिए किया प्रदर्शन
रेल कर्मचारियों ने बोनस के लिए किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, देहरादून: दीपावली पर बोनस की माग कर रहे रेल कíमयों ने मंगलवार को देहरादून रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया। नरमू के नेतृत्व में रेलवे कíमयों ने 21 अक्टूबर तक बोनस की घोषणा न होने पर 22 से चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

इससे पहले नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) कार्यालय में ब्राच काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें 20 अक्टूबर को राष्ट्रीय बोनस दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि किसान काग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने नरमू के आदोलन का समर्थन किया। नरमू देहरादून शाखा के सचिव उग्रसेन सिंह ने कहा कि त्योहारी सीजन में हर विभाग में बोनस दिया जाता है, लेकिन रेलवे में अभी तक बोनस की घोषणा नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। रेलवे कर्मचारी बोनस न मिलने की स्थिति में देशभर में रेलवे का चक्का जाम करेंगे। देहरादून शाखा भी इसमें शामिल होगी। इस दौरान ऑल इंडिया डिफेंस कर्मचारी संघ के महामंत्री जेपी चमोली, मोहन भंडारी, श्याम सिंह, नरमू शाखा अध्यक्ष रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, विक्रात सिंह, विक्रमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी