उत्‍तराखंड में पलायन रोकने के लिए आधुनिक कृषि को देंगे बढ़ावा

पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए आधुनिक कृषि को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए किसानों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। वर्तमान में बेहतर काम कर रहे किसानों को भी इसके लिए व्यक्तिगत तौर पर प्रयास करने की जरूरत है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 04:05 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 04:05 PM (IST)
उत्‍तराखंड में पलायन रोकने के लिए आधुनिक कृषि को देंगे बढ़ावा
उत्‍तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून। पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए आधुनिक कृषि को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए किसानों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। वर्तमान में बेहतर काम कर रहे किसानों को भी इसके लिए व्यक्तिगत तौर पर प्रयास करने की जरूरत है, यह बात कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने सोमवार को उद्यान निदेशालय में आयोजित गोष्ठी के दौरान कही।

उद्यान निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश के किसानों ने समय के साथ बहुत कुछ सीखा है। उद्यान विभाग के जरिए इसमें और सुधार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए उद्यान विभाग के जरिये पलायन रोकने लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में शामिल हुए प्रगतिशील किसान पद्मश्री प्रेम चंद्र शर्मा ने कहा कि हमें केवल कंकरीट नहीं बढ़ाना है, बल्कि हरियाली बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने किसानों को जैविक खेती करने के लिए भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर के उद्यान विभाग के कर्मचारी एवं किसान भी जुड़े रहे। कार्यक्रम में सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण डॉ. हरबंस सिंह, निदेशक डॉ. हरमिंदर सिंह बवेजा, निदेशक बागवानी संजय श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक डॉ. रतन कुमार, उप निदेशक अमर सिंह, उप निदेशक डॉ. सुरेश राम, उप निदेशक महेंद्रपाल आदि मौजूद रहे।

इन प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान

कुंदन सिंह पंवार, जयपाल सिंह चौहान, निर्मल तोमर, वेदपाल, सतेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश नौटियाल, देवेंद्र सिंह चौहान, दिव्या रावत, सुनील सिंह, पूनम सिंह, चतर दत्त जोशी, गणेश रावत।

यह भी पढ़ें-आधी-अधूरी जानकारी पर मंत्री नाराज, पिथौरागढ़ और टिहरी के डीएचओ को लगाई फटकार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी