देश की तरक्की को भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना जरूरी

29 आरएसएच 12- संवाद सूत्र, डोईवाला: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सतक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 08:26 PM (IST) Updated:Mon, 29 Oct 2018 08:26 PM (IST)
देश की तरक्की को भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना जरूरी
देश की तरक्की को भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना जरूरी

29 आरएसएच 12-

संवाद सूत्र, डोईवाला: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ पर एयरपोर्ट के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को भ्रष्टाचार मिटाओं, नया भारत बनाओं की शपथ दिलाई गई।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ करते हुए एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि सप्ताह भर के कार्यक्रमों में स्कूल, कॉलेजों, इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों को सतर्कता के बारे में जागरूक किया जाएगा। वहीं निबंध व क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी एयरलाइंस स्टाफ, कॉन्ट्रैक्टर, कर्मचारियों, अधिकारियों को हवाई अड्डे पर आवाजाही करने वाले यात्रियों को जागरूक करने के साथ भ्रष्टाचार मिटाओं, नया भारत बनाओं विषय पर शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर ही देश तरक्की कर सकता है। इसके लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी अपने आचरण में सुधार लाना होगा। इस दौरान एयरपोर्ट के सहायक महानिदेशक कमल, सहायक महाप्रबंधक सिविल आरआर पांडे, सहायक महानिदेशक वित्त एवं लेखा आरपी मुंडा, वरिष्ठ प्रबंधक सुमित सक्सैना, प्रबंधक मानव संसाधन मुकेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक विद्युत एके ¨सह, सहायक कमांडेंट सीआईएसफ राजेश थापा आदि ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर अपने विचार व्यक्त किए।

सिपेट संस्थान में छात्रों व कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनिय¨रग एंड टेक्नोलॉजी सिपेट डोईवाला में भी सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान संस्था के केंद्र प्रभारी अभिषेक राजवंश ने सिपेट के सभी छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से अपने जीवन व आचरण में भ्रष्टाचार रूपी परिपाटी से दूर रहकर निस्वार्थ सेवा भावना से कार्य करने का आह्वान भी किया। संस्था के ऋषि मोरे, एस के दत्ता, एमएस राणा, र¨वद्र सोनी, राकेश पटेल, रवि प्रताप ¨सह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर देवाशीष पांडा, जीवनदीप पाल, बृजेश चौहान, बलवीर शर्मा, सचिन सैनी, शेर ¨सह, शादाब असगर, प्रशांत ¨सह आदि ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर जोर देते हुए शपथ ली।

chat bot
आपका साथी