प्रियंका गांधी ने राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को चाय पर किया आमंत्रित

उत्तराखंड से भाजपा के राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने परिवार समेत चाय पर आमंत्रित किया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 09:23 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 09:23 AM (IST)
प्रियंका गांधी ने राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को चाय पर किया आमंत्रित
प्रियंका गांधी ने राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को चाय पर किया आमंत्रित

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड से भाजपा के राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने परिवार समेत चाय पर आमंत्रित किया है। बलूनी को ही दिल्ली में 35 लोदी एस्टेट स्थित बंगला आवंटित हुआ है, जो अब तक प्रियंका गांधी के पास है।

केंद्र सरकार ने इस महीने की शुरुआत में 35 लोधी एस्टेट का बंगला राज्यसभा सदस्य बनिल बलूनी को आवंटित किया। बलूनी अभी दिल्ली में 20 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित टाइप-6 के बंगले में रहते हैं। बलूनी ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उन्हें आवंटित बंगले को बदलने का सरकार से अनुरोध किया था। इसी दौरान प्रियंका गांधी को आवंटित 35 लोधी रोड स्थित बंगले का आवंटन निरस्त कर दिया गया। यह भी टाइप-6 बंगला है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी जल्द इसे बंगले से शिफ्ट हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas 2020: मुख्यमंत्री बोले, देश को जब जरूरत पड़ी उत्‍तराखंड के सैनिक अगली पंक्‍त‍ि में रहे खड़े

सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने रविवार को बंगले से शिफ्ट होने से पहले सांसद अनिल बलूनी को चाय पर आमंत्रित किया। उन्होंने भाजपा सांसद को परिवार सहित चाय पर आने को आमंत्रण भेजा है। रविवार को सोशल मीडिया पर इसकी जोरदार चर्चा रही। हालांकि इस संबंध में सांसद अनिल बलूनी से संपर्क की कोशिश की गई, मगर उनसे बात नहीं हो पाई। इस बात की भी पुष्टि नहीं हुई कि अनिल बलूनी ने प्रियंका गांधी के निमंत्रण को स्वीकार किया या नहीं।

यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले भाजपा महासचिव राम माधव, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

chat bot
आपका साथी