मिस ग्लोबल क्वीन इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी दून की प्रिया

राजधानी देहरादून की प्रिया शाह का चयन 'मिस ग्लोबल ब्यूटी क्वीन इंडिया-2017' के लिए हुआ है। वह कोरिया में होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

By raksha.panthariEdited By: Publish:Sat, 30 Sep 2017 03:46 PM (IST) Updated:Sat, 30 Sep 2017 10:49 PM (IST)
मिस ग्लोबल क्वीन इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी दून की प्रिया
मिस ग्लोबल क्वीन इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी दून की प्रिया

देहरादून, [जेएनएन]: कोरिया में आयोजित होने वाले 'मिस ग्लोबल ब्यूटी क्वीन इंडिया-2017' में दून की प्रिया शाह भी प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के लिए देशभर से चुने गए 11 प्रतिभागियों में प्रिया का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा है। अब दूनवासियों को ग्लोबल प्रतिस्पर्धा में प्रिया से खासी उम्मीदें हैं। 

देहरादून निवासी प्रिया शाह (22 वर्ष) ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ग्लोबल ब्यूटी क्वीन इंडिया-2017 में उनका चयन हो गया है। प्रतियोगिता कोरिया में दो से 22 अक्टूबर तक होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए मुंबई में देशभर से 11 टॉप मॉडल्स का चयन हुआ है। उनमें वह टॉप में चुनी गई हैं। प्रतियोगिता में विदेश में रह रही भारतीय युवतियां भी प्रतिभाग करेंगी। 

प्रिया शाह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन बिग ब्रेक एंटरटेनमेंट की ओर से किया जाता है। इसमें प्रतिभागी मॉडल्स के अनुशासन, मेहनत, टैलेंट, बुद्धिमता, सुंदरता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्रिया ने कहा कि प्रतियोगिता किसी भी युवा मॉडल के लिए भविष्य की राह खोलने के लिए महत्वपूर्ण है। 

प्रिया का कहना है कि वह इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिता में चयन होने के बाद से देहरादून समेत अन्य क्षेत्रों के मित्रों एवं परिचितों लगातार शुभ संदेश आ रहे हैं। वहीं, देहरादून में प्रिया का प्रतियोगिता के लिए चयन होने से खुशी का माहौल है। अब दूनवासी प्रतियोगिता में प्रिया से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: इवा ने जीता मिस फोटोजेनिक, कहा; मां का है अहम योगदान

यह भी पढ़ें: स्टॉप द वॉर का संदेश लेकर देहरादून आएंगी अनुकृति गुसाईं

यह भी पढ़ें: केदारनाथ आपदा पर बन रही फिल्म, सुशांत और सारा अली खान आएंगे नज़र

chat bot
आपका साथी