जुनून ऐसा कि मोटर बाइक से नापने चले देश का हर कोना, जानिए पोंडीचेरी के इस युवक की कहानी

इंसान में कुछ करने का जुनून हो तो फिर विपरीत परिस्थितियां भी मायने नहीं रखती। इसकी बानगी हैं पोंडीचेरी निवासी रेवेंथ साईं जो 19 साल की उम्र में देश का सफर तय करने चले हैं। गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए यह यात्रा कर रहे हैं।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 05:27 PM (IST)
जुनून ऐसा कि मोटर बाइक से नापने चले देश का हर कोना, जानिए पोंडीचेरी के इस युवक की कहानी
अपनी यात्रा के दौरान रेवेंथ 'फिट इंडिया मूवमेंट' और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना का प्रचार भी कर रहे हैं।

देहरादून, जेएनएन। इंसान में कुछ करने का जुनून हो तो फिर विपरीत परिस्थितियां भी मायने नहीं रखती। इसकी बानगी हैं पोंडीचेरी निवासी रेवेंथ साईं, जो 19 साल की उम्र में पूरे देश का सफर तय करने चले हैं। कम उम्र में वो गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाने और देश की हर संस्कृति को समझने के लिए यह यात्रा कर रहे हैं।

अपनी यात्रा के दौरान वो 'फिट इंडिया मूवमेंट' और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना का प्रचार भी कर रहे हैं। रेवेन्थ ने अपना सफर फरवरी के शुरूआती दिनों में की थी। अपनी यात्रा के नौवें महीने में बीते 12 नवंबर को रेवेन्थ दून पहुंचे। रेवेंथ बीबीए तीसरे वर्ष के छात्र हैं। उनके पिता कुमार स्वामी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और मां विनती कैमिस्ट हैं। रेवेन्थ ने बताया कि यह सफर तय करना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। उन्होंने कॉलेज में दाखिला लेने के साथ ही देश का भ्रमण बाइक से करने की ठान ली थी। इसके लिए मां- पिता से बात की तो वे राजी नहीं हुए। बेटे की सेहत और सुरक्षा की चिंता उन्हें सता रही थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर दी यूपी और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत

रेवेन्थ ने बताया कि लगातार एक साल तक घरवालों को मनाया तब जाकर अभिभावक माने और इस साल की शुरूआत में यात्रा करने की इजाजत दे दी। रेवेन्थ बताते हैं कि कोरोना और लॉकडाउन ने उनकी यात्रा को बहुत बुरी तरह प्रभावित किया।

उन्हें कई राज्यों में क्वारेंटाइन होना पड़ा और उन्होंने जितना सोचा था उससे ज्यादा खर्चा भी होने लगा। लेकिन अब स्थिति सामन्य होने के बाद चीजें ठीक होने लगी हैं। बताया कि अबतक वो देश के आधे से ज्यादा राज्यों के 18 शहरों की सैर कर चुके हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वो 50 हजार किलोमीटर का सफर करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सूरज की रोशनी पड़ते ही सोने की तरह दमक उठते हैं इस पक्षी के पंख, पर्यटकों को कर रहे आकर्षित

chat bot
आपका साथी