Coronavirus: कांग्रेस ने लगाया आरोप, कोरोना महामारी रोकने में सरकार विफल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य और केंद्र की सरकारें कोरोना महामारी को फैलने से रोकने में विफल साबित हुई हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 10 Jun 2020 09:56 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jun 2020 08:30 AM (IST)
Coronavirus: कांग्रेस ने लगाया आरोप, कोरोना महामारी रोकने में सरकार विफल
Coronavirus: कांग्रेस ने लगाया आरोप, कोरोना महामारी रोकने में सरकार विफल

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य और केंद्र की सरकारें कोरोना महामारी को फैलने से रोकने में विफल साबित हुई हैं। प्रदेश सरकार ने इस महामारी के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। भराड़ीसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के सरकार के आदेश पर सवाल दागते हुए उन्होंने कहा कि स्थायी राजधानी को लेकर सरकार को स्थिति साफ करनी चाहिए। 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 22 मार्च से अब तक इन 77 दिनो में प्रदेश के 13 जनपदों में 13 टेस्टिंग लैब स्थापित करने में सरकार नाकाम रही है। आज तक मात्र छह लैब हैं। बहुत धीमी गति से टेस्ट किए जा रहे हैं। आज तक लगभग 40 हजार टेस्ट हुए हैं। 5846 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। एक दिन में औसतन 476 टेस्ट हो रहे हैं। 

उन्होंने सरकार पर कोरोना से मौतों का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रवासी नागरिकों के लिए प्रदेश में बनाए गए क्वारंटाइन केंद्रों में बदहाली चिंताजनक है। प्रवासियों को ग्राम प्रधानों के जिम्मे छोड़ दिया गया है। इस बदइंतजामी के कारण लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। ये केंद्र यातना केंद्रों में तब्दील हो गए हैं।

इस विकट मौके पर भी सरकार ने विपक्ष के साथ संवाद स्थापित करने की जरूरत महसूस नहीं की। साथ ही कहा कि इस महामारी से एक ओर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, दूसरी ओर गैस व पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर लोगों की महंगाई से कमर तोड़ी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जरूरतमंदों को वितरित किए राशन किट

भराड़ीसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी की अधिसूचना जारी होने पर प्रीतम सिंह ने कहा कि गैरसैंण में जो भी ढांचा खड़ा हुआ है, वह कांग्रेस ने किया है। उन्होंने सरकार व भाजपा पर राज्य को स्थायी राजधानी से वंचित रखने का आरोप लगाया। देश की सीमा पर चीन से तनातनी को उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता करार दिया।

यह भी पढ़ें: एसोसिएशन पदाधिकारी बोले, अध्यक्ष के बयान को बेवजह दिया जा रहा तूल

chat bot
आपका साथी